छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना: बेटे का गला रेता फिर दोनों हाथ काटकर शव को खेत पर फेंका, आखिर मां-बाप क्यों बने हैवान? जानिए पूरा मामला

छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के पखांजूर से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां एक माता-पिता ने पहले अपने 21 वर्षीय बेटे का गला रेत दिया और बाद में हाथ के दोनों पंजों को काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना गोंडाहूर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेटे की नशे की लत से परेशान दंपत्ति ने इस जघन्य हत्या को अंजाम दिया।

जानिए पूरा मामला
दरअसल, ग्राम पीवी-20 निवासी अभय शील (20) 15 अगस्त की सुबह घर से 200 मीटर दूर प्रभाष सरकार के खेत में शव मिला था। युवक के हाथों के पंजे भी गायब थे, घटना स्थल के पास से एक कुल्हाड़ी और जूते भी मिले थे।

पखांजुर एडिशनल एसपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि, युवक के पिता पलाश शील और माता रंजीता सील ने एक राय होकर हत्या को अंजाम दिया था। पिता ने बताया कि, अभय शील से बहुत ज्यादा परेशान करता था। ज्यादा नशा करता था। बोन फिक्स, सिलोशन और गांजा का हमेशा इस्तेमाल करते रहता था। वहीं, चोरी का मोबाइल, बुलेट, गाड़ी कई बार घर ले आता था।

जिससे उनकी समाज में बहुत ज्यादा बदनामी होती थी। कुछ दिन पहले युवक को परिजनों ने नागपुर हल्दी राम कंपनी में काम करने भेजा था। लेकिन वो बड़ी मुश्किल से दो दिन रहा और वापस आने के लिए अपने पिता से पैसा मांगकर बस से घर आ गया। फिर नशा करने लग गया। आए दिन नशा कर वाद विवाद करता था। दो बार अपने पिता के साथ ही युवक ने मारपीट की थी।

नशे में बेटे ने पिता की पिटाई कर दी थी। जिससे वो आहत थे। उसी का बदला लेने बेटे के दोनों हाथों की उंगलियां काट दिए। टांगिया से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी पिता ने शव मिलने के बाद पुलिस को बताया था कि, जब बेटा घर से निकला तब उसे किसी का फोन आया था। फोन पर बात करते वो घर से निकला और लौटा नहीं। पिता ने उसके घर नहीं लौटने पर करीब चार से पांच बार फ़ोन भी किया है। जब पुलिस ने कॉल डिटेल की जांच की युवक को किसी का फ़ोन नहीं आया और आरोपी ने भी कोई कॉल नहीं किया था।

इसी से पुलिस को शक हुआ। जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने अपने इकलौते बेटे की हत्या करना स्वीकार किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...