10 लोगों की मौत: रक्षाबंधन मनाने जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप को बस ने मारी टक्कर… हादसे में दस लोगों की चले गई जान… कई बच्चों सहित 25 से ज्यादा घायल

10 लोगों की मौत

डेस्क। बुलंदशहर में रक्षाबंधन मनाने घर जा रहे मजदूरों की पिकअप को बस ने टक्कर मार दी है। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई बच्चों समेत 25 से ज्यादा घायल हो गए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

गाजियाबाद से अलीगढ़ जा रहे थे लोग
गाजियाबाद की एक ब्रेड कंपनी में मजदूरी करने वाले करीब 35 से अधिक लोग पिकअप से अलीगढ़ के गांव रायपुर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने जा रहे थे। सलेमपुर थाने के पास एक डग्गामार बस ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में10 लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनका इलाज जारी है। वहीं, मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वालों में एक ही परिवार के सात लोग शामिल हैं। दो लोग संभल के बताए जा रहे हैं। जबकि एक की शिनाख्त नहीं हुई है।

गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम
एक्सीडेंट की जानकारी होते ही मृतकों के परिजन मौके पहुंच पर गए। इस दौरान गुस्साए लोगों ने चक्का जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत करवाया और जाम खुलवाया। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक्सीडेंट से मैक्स बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

अवैध रेत पर कार्रवाई करने पहुंची वन टीम को...

पेंड्रा। जिले के हर्री गांगपुर के बैगानटोला नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम...

मंत्रालय में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी : जॉब...

धमतरी। मंत्रालय में नौकरी और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का आवास दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में धमतरी...

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी : जंगल में...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उतला...