छात्रा की दर्दनाक मौत: 12th बोर्ड रिजल्ट की खुशियां भी अच्छे से नहीं मना पाई थी छात्रा, की जिंदा जलकर हो गई मौत… टॉयलेट जाने के दौरान पैरावट में लगी आग, बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से एक बेहद ही दर्दनाक खबर आयी है। 12वीं परीक्षा में रिजल्ट की खुशियों के बीच एक छात्रा की जिंदा जलकर मौत हो गयी। छात्रा नाम खिलेश्वरी यादव है, जो बेमेतरा के थान खमरिया थाना भेत्र दर्री गांव की रहने वाली थी। जानकारी के मुताबिक पैरावट में आग लगी, जिसकी चपेट में आकर छात्रा की मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम दरी निवासी खिलेश्वरी यादव (18) पुत्री सुखचंद यादव 12वीं की छात्रा थी। शनिवार को रिजल्ट आया तो वह पास हो गई थी। इसके बाद घर में सभी लोग काफी खुश थे। इसी बीच दोपहर करीब 3 बजे खिलेश्वरी टॉयलेट के लिए गई। टॉयलेट के पास ही पैरावट और लकड़ी का ढेर लगा हुआ था। खिलेश्वरी टॉयलेट में थी, तभी अचानक पैरावट में आग लग गई।

आग इतनी तेजी से फैली की खिलेश्वरी को टॉयलेट से निकलने का मौका ही नहीं मिला। अंदर ही आग ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जब तक दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया, खिलेश्वरी की झुलसने से मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...