राखी के दिन चला भिलाई निगम का बुलडोजर: अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई… 1 एकड़ सरकारी जमीन से हटाया गया कब्जा

भिलाई। रक्षाबंधन के दिन भी निगम का अमला अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नजर आया। निगम ने सोमवार 19, अगस्त को 1 एकड़ शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाया है। निगम ने बताया कि, शिकायत मिल रही थी कि सुंदर विहार कॉलोनी में एक एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जाधारियों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर जोन कमिश्नर येशा लहरे अपने दल के साथ मौके पर पहुंची।

जेसीबी के माध्यम से अवैध कब्जे को खाली करवाया गया। कुछ लोग विरोध कर रहे थे उन्हें कागज दिखाने को कहा गया। बहुत से लोग वहां पर पूरी तरह निर्माण करके कर लिए थे। जिन्हें पूर्व में सूचना दी गई थी। उनके द्वारा स्वयं कब्जा नहीं हटाया जा रहा था। इसीलिए नगर निगम अमला जाकर के जेसीबी से अवैध दुकानों को हटाया गया सभी प्रकार के कब्जा से मुक्त कराया।

सबको चेतावनी दी गई की दोबारा कोई भी शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करेगा तो उसके खिलाफ नगर निगम अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।FIR फिर भी दर्ज किया जाएगा। इस कार्रवाई के दौरान जोन के राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी, जेपी तिवारी, शशांक सिंह, हरिओम गुप्ता, अपने दल के साथ मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...