दुर्ग में कलयुगी बेटे ने बाप को उतारा मौत के घाट: शराब पार्टी के बाद हुआ विवाद… पत्थर से कुचल दिया सिर, फिर लाश को भी लगा दिया ठिकाने

दुर्ग। दुर्ग जिले में कलयुगी बेटे ने अपनी ही पिता को मौत के घाट उतार दिया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की बीती रात बाप-बेटे ने एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच उन दोनों के मध्य किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इस हद तक बढ़ गया की शराब के नशे में बेटे ने पत्थर से कुचलकर अपने पिता को जान से मार डाला। चर्चा है कि, बेटा अपने पिता की दूसरी शादी से नाराज था। वह अपने पिता की पहली पत्नी का बेटा था। मामला दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र के कातुलबोर्ड इलाके का है।

बताया जा रहा है कि, सतनामी पारा निवासी 50 वर्षीय गीतेलाल पुरोहित की हत्या उसके 37 वर्षीय बेटे प्रकाश पुरोहित ने की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मोहन नगर TI मोनिका पांडेय ने बताया कि रविवार रात बेटा प्रकाश अपने पिता गीतेलाल के घर गया और शराब पीने बैठ गया। दोनों ने जमकर शराब पी। प्रकाश ने गीतेलाल से और शराब लाने को कहा।

पिता गीतेलाल ने कहा कि उसके पास अब और पैसे नहीं है। वो नहीं ला सकता है। इससे प्रकाश नाराज हो गया और गीतेलाल के घर की बिजली काट दी। इससे पिता पुत्र में झगड़ा होने लगा। नशे की हालत में गीतेलाल ने पुरानी बातों को लेकर बेटे को उकसाने लगा। प्रकाश इससे भड़क गया। दोनों के बीच गाली गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। आवेश में आकर प्रकाश ने पास पत्थर से गीतेलाल का सिर कुचल दिया। शव को घर के पास फेंककर वापस आ गया।

गीतेलाल के पहली पत्नी से प्रकाश और एक लड़की है। इसके बाद भी उसने दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी से भी 2 लड़की और एक लड़का है। गीतेलाल रोजी मजदूरी कर अपना परिवार पालता था। उसकी पहली पत्नी का बेटा प्रकाश भी अपनी मां के साथ बगल के ही घर लेकर रहने लगा। रोजी मजदूरी कर अपनी मां का पेट पाल रहा था। गीतेलाल के सभी बच्चों की शादी हो गई है। प्रकाश और उसके बीच आए दिन झगड़ा होता था। प्रकाश अगर गीतेलाल से कुछ मदद की मांग करता तो वह मना कर देता था। इससे वह नाराज रहता था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...