दुर्ग के आत्मानंद स्कूल में करंट से मचा हड़कंप, शिक्षकों ने 300 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला, माैके पर पहुंचे अफसर

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज करंट फैलने की घटना सामने आई, जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया. घटना के समय स्कूल में प्राइमरी के 300 से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। करंट फैलने की जानकारी होते ही शिक्षकों ने सभी बच्चों को सुरक्षित स्कूल ग्राउंड में बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। हालांकि करंट फैलने वाली बात को अफवाह बताया जा रहा है।

यह मामला तितुरडीह के स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल का है। हर दिन की तरह आज भी क्लास लगी। इस दौरान मॉर्निंग स्कूल में 300 से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, तभी स्कूल में अचानक करंट फैल गया। वहीं शिक्षकों ने तुरंत सभी बच्चों को स्कूल ग्राउंड में बाहर निकाला।

परिजनों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगा तो शिक्षकों ने कहा कि मेन लाइन का स्विच ऑफ कर दिया गया है और स्थिति अब नियंत्रण में है। इस घटना की जानकारी लगते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और घटना की जानकारी ले रहे हैं। वहीं करंट फैलने की बात को अफवाह बताया जा रहा। टीम मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...