CG में स्वाइन फ्लू से 15 दिन में 6 की मौत : राजनांदगांव में चार साल के मासूम और एक युवक ने तोड़ा दम, कोरबा में मिले 5 मरीज

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू तेजी से अपना पांव पसार रहा है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू से 15 दिनों में 6 लोगों की जान भी जा चुकी है। राजनांदगांव जिले में चार साल के मासूम समेत दो मरीजों की मौत हुई है। कोरबा जिले में स्वाइन फ्लू के पांच मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सभी मरीजों का इलाज जारी है।

स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने से जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने अलर्ट जारी किया है। लोगों को सावधानी बरतने और भीड़ भाड़ वाले इलाके पर न जाने की अपील की है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी एचएन केसरी ने बताया, जिले में 5 एक्टिव केस पाए गए हैं, जिनका इलाज जारी है। मरीजों के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।

राजनांदगांव जिले में स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक चार साल के मासूम सहित छुईखदान निवासी 37 साल के मरीज की मौत हो गई है। इन दोनों मरीजों का चिखली स्थित संजीवनी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं एक अन्य महिला मरीज का इलाज जारी है।

संजीवनी अस्पताल से डॉ. राघव वर्मा ने बताया, सप्ताहभर पहले स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों को बेहोशी की हालत में यहां लाया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने हरसंभव प्रयास किया, लेकिन मरीज नहीं बचे। सीएमएचओ डॉ. एनआर नवरत्न ने बताया कि मरीजों के संपर्क में रहने वाले परिजन और रिश्तेदारों के सैंपल लेकर जांच करने भेजा गया था, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सांसद विजय बघेल का स्पष्ट संदेश : किसी भी...

भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) द्वारा छोटे लाइसेंसधारी मकानों को जारी किए गए नोटिस तथा SAIL के श्रमिकों...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...