24 अगस्त को होगी छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की पहली बैठक… नये भवन निर्माण संबंधी चर्चा और निर्माणकार्य के लिये 5 सदस्यी समिति का होगा गठन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की पहली कार्यकारिणी बैठक 24 अगस्त को बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के एसोसिएशन सदस्यों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व नवगठित कार्यकारिणी के समस्त सम्मानीय सदस्यो को सादर आमंत्रित किया गया है। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने बताया कि बिलासपुर सर्राफा एसोसिएशन की मेजबानी में राम दरबार 4 फ्लोर श्याम सदन सदर बाजार में छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की प्रथम बैठक 24 अगस्त की दोपहर 12 बजे से आयोजित की जा रही है। आयोजित बैठक में जिन विषयों पर मुख्य रूप से चर्चा व निर्णय किया उसमें वरिष्ठ जनों का सम्मान, नव गठित कार्यकारिणी का परिचय, कार्यकारिणी के सदस्यों को दिये गये प्रभार की जानकारी देना, आगामी तीन वर्षा में किए जाने वाले कार्य योजना की जानकारी के साथ ही छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के नये भवन निर्माण संबंधी चर्चा भवन निर्माण के लिये 5 सदस्यी समिति का गठन करना है इसके साथ ही सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी से सराफा के विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों को लेकर उनके विचार व सुझाव पर विस्तार से चर्चा इस बैठक में की जानी है अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारी को इस बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का अनुरोध किया है इन विषयों के साथ ही अन्य विषय अध्यक्ष की अनुमति से रखे जा सकेंगे। बैठक समाप्ति पश्चात आतिथ्य सत्कार की व्यवस्था भी रखी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तेज: DPI ने जारी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना:...

कवर्धा (छत्तीसगढ़): मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सपत्नीक कौशल्या साय के साथ कबीरधाम जिले स्थित विश्वप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: 4 लोगों की...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की दुखद मौत हो गई है। पहला हादसा मनेंद्रगढ़ जिले के खड़गवां ब्लॉक स्थित शिवपुर गांव...

बड़ी खबर : भारतीय सेना में बन सकती है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण पहल की उम्मीद जगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय सेना में...