कारोबारी हत्याकांड : नौकर निकला कातिल, 3 पिस्टल समेत जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी ने बताया – अक्षत ने ही दी थी सुपारी

सरगुजा। युवा कारोबारी की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। कारोबारी का नौकर ही कातिल निकला है। इस हत्याकांड में मृतक अक्षत अग्रवाल ने ही अपने आप को मारने आरोपी को सुपारी दी थी। इस बात की जानकारी आरोपी ने पुलिस को दी है, लेकिन मृतक ने खुद को जान से मारने की सुपारी क्यों दी, पुलिस इसकी जांच कर रही है। यह मामला अंबिकापुर से गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, स्टील कारोबारी के पुत्र अक्षत अग्रवाल की लाश 21 अगस्त को चठिरमा जंगल किनारे कार में खून से लथपथ मिली थी। अक्षत की तीन राउंड गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, जिससे पूछताछ के बाद एसपी योगेश पटेल ने मामले का खुलासा किया।

एसपी ने बताया कि मृतक अक्षत अग्रवाल के नौकर ने ही उसकी हत्या की थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि अक्षत अग्रवाल ने खुद को जान से मारने की सुपारी दी थी। मौत का सौदा 50 हजार नगद , सोने की चेन और सोने का कड़ा में हुआ था। मृतक अक्षत अपने आप को मारने नौकर को सुपारी क्यों दी, पुलिस इसकी जांच कर रही है। आरोपी से हत्या में उपयोग किए गए तीन पिस्टल समेत जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं।

कार से बरामद हुआ था शव

अंबिकापुर के मनेद्रगढ़ रोड निवासी अंबिका स्टील के संचालक महेश केड़िया के पुत्र अक्षत अग्रवाल की लाश गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठिरमा जंगल में 21 अगस्त को मिली थी. युवक के शव को उसके कार से ही बरामद किया गया था। अक्षत अग्रवाल मंगलवार को पैसा रिकवरी के लिए अपनी कार से गया हुआ था। इस दौरान शाम करीब 6:30 बजे से लापता हो गया और उसका फोन बंद आ रहा था। मामले में पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...