छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत: कारोबारी परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत… बच्चों को दिया जहर, पत्नी का फांसी, पति का जमीन पर पड़ा था शव… खुदकुशी की आशंका

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक घर में 4 लोगों की लाश मिली है। तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के बाजार पारा निवासी कारोबारी के परिवार की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कारोबारी व उनके बच्चों का शव जमीन पर पड़ा हुआ था, जबकि पत्नी की लाश फंदे पर झूल रही थी। घर बंद था और बाहर ताला लगा हुआ था।

शुक्रवार की रात पड़ोसियों व समाज के लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घर को सील कर दिया है। कोई सोसाइड नोट भी नहीं मिला है। परिस्थितों को देखकर पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। वहीं अंदेशा है कि घरेलू विवाद में बच्चों की हत्या के बाद दंपती ने खुदकुशी की हो।

जानकारी के मुताबिक, बजरंग चौक निवासी पंकज जैन (45) का सीमेंट-सरिया का काम है। मकान के फर्स्ट फ्लोर में उनकी मां शारदा देवी (67) बड़े बेटे सोनल जैन के साथ रहती हैं। जबकि ग्राउंड फ्लोर पर पंकज अपनी पत्नी रुचि जैन (40), दो बच्चों बिट्‌टू जैन (11) और भय्यू जैन (8) के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम जब पंकज के भाई घर लौटे तो सभी की मौत का पता चला। उन्होंने खिड़की से देखा तो सबके शव मिले।

अर्द्धनग्न शव मिला, सिर पर थे चोट के निशान
सूचना मिलने पर IG ओपी पॉल, एडिशनल SP कीर्तन राठौर सहित अन्य आला अधिकारी और थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। दरवाजा अंदर से बंद होने के चलते पुलिस ने उसे तोड़ा और फिर कमरे में दाखिल हुई। अंदर बेड पर दोनों बच्चों के शव पड़े हुए थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। उनके गले पर कपड़ा भी लिपटा था। पत्नी का शव पंखे से लटक रहा था। जबकि फर्श पर पंकज जैन का अर्द्धनग्न शव पड़ा था। उनके सिर पर चोट के निशान थे।

मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। किसी से विवाद की बात भी सामने नहीं आ रही है। प्रथम दृष्ट्या घटना की वजह पारिवारिक विवाद दिख रही है। थाना प्रभारी मोहसिन खान ने बताया कि कमरे का दरवाजा भी अंदर से बंद था। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी बाहरी व्यक्ति के घटना में शामिल होने की बात सामने नहीं आई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मौके पर FSL और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है।

दुकान खुली थी, पर गए नहीं पंकज
पंकज जैन संडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष भी थे। संडी में ही उनकी सरिया और बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। देर शाम तक दुकान भी खुली थी। कर्मचारियों ने बताया कि मालिक नहीं आए तो हम लोगों ने फोन किया। उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया। हमारे पास चाबी रहती है तो हमने दुकान खोल ली। हमें लगा कि वह कहीं व्यस्त होंगे। देर शाम लोगों से सूचना मिली कि ऐसी घटना हो गई है।

पति-पत्नी के बीच विवाद की आशंका
IG ओपी पॉल ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद के चलते घटना की आशंका है। दोनों बच्चों को जहर देकर मारा गया है, क्योंकि उनके होंठ काले पड़ गए हैं। गला दबाने के भी लक्षण मिले हैं। पंकज जैन के सिर पर हथौड़ी या किसी भारी चीज से वार किया गया है। उसके शव के पास हथौड़ी मिली है। पत्नी फांसी पर झूलती मिली है। जांच की जा रही है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...

दुर्ग में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट, विदेश से...

दुर्ग। दुनिया के सबसे खतरनाक वायरसों में शामिल इबोला को लेकर दुर्ग जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। कांगो, इथोपिया और युगांडा जैसे इबोला...