दुर्ग पहुंचे रेवेन्यू और स्पोर्ट्स मिनिस्टर टंक राम वर्मा: सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल के स्थापना दिवस में हुए शामिल… खेल को बढ़ावा देने 1 लाख रुपये देने की घोषणा भी की

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के राजस्व, खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा सोमवार को दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के अंतर्गत ग्राम जामगांव आर में सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने स्कूल के 34वां स्थापना दिवस पर सभी को बधाई दी।

उन्होंने सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा यह स्कूल आदर्श नागरिक बनाने का कार्य करता है। संस्कारवान विद्यार्थी यहां की देन है। यह स्कूल गुरुकुल से कम नही है। एक विचार हमारे जीवन को बदल सकती है। एक विचार समाज मे क्रांति ला सकती है। विचार हमारी जिंदगी बदल देती है। मंत्री वर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि संगति अच्छे सकारात्मक सोच वाले से कीजिये जो आपके विचार को प्रभावित कर सके। उन्होंने संस्था संचालक की मांग पर उन्होंने स्कूल में खेल गतिविधि को बढ़ाने 1 लाख रुपये की घोषणा की।

साथ ही मंत्री वर्मा ने स्कूल के उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रा-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किया। कार्यक्रम में श्री देवनारायण साहू ने भी विचार व्यक्त किया। विद्यालय के विद्याथियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर संस्था संचालक आसकरण जैन, प्राचार्य पी.एल. बंजारे, शिक्षकगण, गणमान्य नागरिक तथा एसडीएम लवकेश ध्रुव, तहसीलदार मीना साहू व अन्य अधिकारी और विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...