छत्तीसगढ़ सरकार ने CBI को सौंपी महादेव सट्टा ऐप की जांच: CG का तीसरा मामला केंद्रीय एजेंसी को… नोटिफिकेशन जारी… गृहमंत्री शर्मा बोले – कड़ाई से होगा एक्शन, जो विदेश में, उन्हें भी लाएंगे भारत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमवार को बताया कि राज्य की सरकार ने महादेव सट्टेबाजी ऐप ‘घोटाले’ के संबंध में दर्ज मामलों को सीबीआई को सौंप दिए है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले सप्ताह इस संबंध में सहमति देते हुए एक अधिसूचना भी जारी की थी। शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कथित महादेव घोटाले से संबंधित 70 मामले राज्य के कई पुलिस थानों में और एक मामला ईओडब्ल्यू में दर्ज किया गया था। हमने इन सभी मामलों को सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है और इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की गई है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ये मुद्दा केवल एक राज्य के बजाय कई राज्यों का मामला बन गया है। ऐसा कहा जाता है कि कुछ किंगपिन विदेश में भी रहते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब सीबीआई इस मामले की जांच करेगी। इस मामले में कोई ढील नहीं दी जाएगी और सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इस मामले से जुड़े जो लोग विदेश में हैं उन्हें वापस लाने के लिए भी कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा एप्प घोटाले की जांच CBI को सौंप दी गई है। इसको लेकर बाकायदा सीबीआई द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया है। इस मामले को लेकर सूबे के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, सभी थानों में दर्ज 70 केसों को CBI को सौंपा गया है। इस मामले में अब कठोरता के साथ कार्यवाही की जाएगी और विदेशो में जो लोग है उनको लाने की कोशिश होगी।

बिरनपुर और CG PSC स्कैम के बाद ये तीसरा मामला होगा, जो साय सरकार CBI को सौंपने जा रही है। ED के मुताबिक केस में प्रदेश के कई सीनियर नेता, अधिकारियों और कारोबारियों के नाम दर्ज हैं। ऐप के जरिए क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल और चुनाव जैसे खेलों में भी अवैध सट्टा लगाया जाता है। अवैध सट्टे के नेटवर्क के जरिए ऐप का जाल तेजी से फैला। सबसे ज्यादा खाते छत्तीसगढ़ में खोले गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...