सड़क हादसे में बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा की बेटी समेत 5 लोग घायल, तूलिका की हालत गंभीर, रायपुर रेफर की तैयारी

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. उन्हें डिमरापाल जिला अस्पताल लाया गया है, जहां से रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है. इस हादसे में तूलिका के pso व तीन अन्य लोग भी घायल हुए है. यह घटना परपा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे -63 में मारेंगा के पास हुई है.

बता दें कि घायल तूलिका कर्मा झीरम घाटी नक्सली हमले में मारे गए बस्तर टाइगर स्वर्गीय महेंद्र कर्मा की बेटी है. जानकारी के मुताबिक तूलिका कर्मा की गाड़ी और सामने से आ रही वाहन में जोरदार टक्कर हुई. इस हादसे में तूलिका गंभीर रूप से घायल हो गई. उन्हें एंबुलेंस की मदद से डिमरापाल जिला अस्पताल पहुंचाया गया. घायल तूलिका कर्मा को रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...