भिलाई-3 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर बोले- “तानाशाह है बीजेपी सरकार”

भिलाई। भिलाई-3 थाना घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। दरहसल भिलाई-3 में प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल का काफिला रोकने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठी भांजी है। पुलिस ने धरना स्थल से सभी को बलपूर्वक खदेड़ा। इससे कई लोगों को चोटें आई हैं। इस पर जिला कांग्रेस कमेटी, भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज विष्णुदेव सरकार का तानाशाहीपूर्ण रवैया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष के नेता के काफिले को रोककर भाजपा और बजरंग दल के नेताओं ने अभद्रता की है। उन पर कार्यवाही के बजाय शातिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज किया गया, जो बेहद दुखद और निंदनीय है। ये सरकार अपनी विदाई का का मार्ग खुद ही तय कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...