CG – ट्रेन से कटकर युवक ने की खुदकुशी: सिर धड़ से हुआ अलग, शव के पास सुसाइड नोट भी मिला

CG – ट्रेन से कटकर युवक ने की खुदकुशी

डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ट्रेन से कटकर युवक ने की खुदकुशी। मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। मृतक की पहचान संतोष पटेल के रूप में हुई है, जो कि दोंदेकला का रहने वाला था। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र के बरबंदा रेलवे फाटक का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, उसके बेटे समीर पटेल ने 14 अगस्त को मोहल्ले के ही रहने वाले जगन और अर्जुन के खिलाफ थाने में मारपीट करने की रिपोर्ट लिखाई थी। बेटे ने बताया कि, पुरानी बातों को लेकर कुछ युवकों ने गाली-गलौज कर मारपीट की थी। इसी दौरान बीच बचाव में करने आए दोस्त और पिता संतोष पटेल को चोटें आई थी।

बेटे समीर की तरफ से विधानसभा थाने में रिपोर्ट लिखाने के बाद 17 अगस्त को जगन लहरे, विकास लहरे और अर्जुन लहरे ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद समीर पटेल ने फिर से 17 अगस्त को तीनों के के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था।

विधानसभा पुलिस ने मर्ग कायम कर सुसाइड के कारणों का पता लगा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि, सुसाइड नोट और बाकी अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...