पति ने करवाई दूसरी पत्नी की हत्या: ज्यादा खर्चा कराती थी पत्नी… हत्या को हादसा दिखाने के लिए दोस्तों के साथ रची बड़ी साजिश… सिर्फ एक झूठ से हुआ पर्दाफाश, पढ़िए ये क्राइम स्टोरी

पति ने करवाई दूसरी पत्नी की हत्या

डेस्क। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक पति ने अपनी ही पत्नी की सुपारी देकर हत्या करवा दी. कत्ल की इस वारदात में युवक के दोस्त ने भी उसका साथ दिया. जानकारी के मुताबिक पत्नी की हत्या करवाने के लिए पति ने ढाई लाख रुपए में सौदा तय किया था और अपनी आंखों के सामने पत्नी का कत्ल दोस्त के हाथों करवा दिया.

ज्यादा पैसे खर्च करने से खफा था पति
रिपोर्ट के मुताबिक मृतक महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि वो ज्यादा पैसे खर्च करती थी और यही बात उसके पति को नागवार गुजरती थी. हैरान कर देने वाली यह घटना ग्वालियर में 13 अगस्त को हुई थी जिसका खुलासा पुलिस ने अब हुआ है.

पुलिस के मुताबिक 13 अगस्त को विक्की फैक्ट्री के पास एक सड़क दुर्घटना हुई थी. लोडिंग वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल पर जा रही एक महिला दुर्गावती की मौत हो गई थी, जबकि मोटरसाइकिल चला रहा दुर्गावती का भाई संदेश घायल हो गया था. यही बयान दुर्गावती के पति अजय भार्गव ने पुलिस के सामने दिया था.

अजय ने पुलिस को बताया था कि वो सभी लोग मंदिर से दर्शन करके वापस लौट रहे थे, तभी एक लोडिंग वाहन की टक्कर से पत्नी की मौत हो गई. पुलिस ने भी उस वक्त इसे दुर्घटना मानकर केस दर्ज कर लिया था और जांच शुरू की थी.

पुलिस ने दुर्घटना वाली जगह के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया जिसके बाद कोई भी लोडिंग वाहन फुटेज में दिखाई नहीं दिया. हालांकि संदेश और दुर्गावती जिस मोटरसाइकिल पर सवार थे, उसके पीछे इको स्पोर्ट कार जरूर दिखाई दे रही थी. इसके बाद पुलिस को कुछ संदेह हुआ.

आरोपी ने की थी दूसरी शादी
पुलिस ने जब अजय से पूछा कि टक्कर मारने वाला लोडिंग वाहन था या कोई कार थी? इस पर अजय ने कहा कि वह कार भी हो सकती है. यहीं से पुलिस का संदेह अजय पर गहरा गया. इसके बाद पुलिस ने अजय की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी.

पुलिस जांच में इस बात की जानकारी मिली कि मृतक दुर्गावती अजय की दूसरी पत्नी थी. अजय की पहली पत्नी मुरैना के बागचीनी में अजय के पुश्तैनी घर में रहती है, जबकि दुर्गावती उर्फ मुस्कान से अजय ने दूसरी शादी की थी. दुर्गावती से अजय के प्रेम संबंध भी थे. साल 2017 में अजय और दुर्गावती दोनों ही एग्जाम की तैयारी के दौरान एक दूसरे के संपर्क में आए थे. लेकिन साल 2021 में दुर्गावती के पिता ने दुर्गावती की शादी कहीं और कर दी थी.

पति ने सड़क हादसे की रची साजिश
साल 2022 में अजय ने भी शादी कर ली. दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में मस्त हो गए, लेकिन अजय की शादी के कुछ दिनों बाद दुर्गावती ने अपने पति से तलाक ले लिया और वापस अपने घर आ गई. एक बार फिर से दुर्गावती और अजय एक दूसरे के संपर्क में आ गए. अजय और दुर्गावती ने साल 2023 में कोर्ट में शादी कर ली. इसके बाद दोनों पड़ाव इलाके में साकेत नगर में रहने लगे.

एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया, कि अजय भार्गव अपनी दूसरी पत्नी दुर्गावती के खर्चों से बहुत परेशान था. दुर्गावती इतने पैसे खर्च करती थी कि अजय की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी थी. दुर्गावती पर उसे गुस्सा भी आने लगा था इसलिए अजय ने दुर्गावती को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया.

ढाई लाख में दी थी हत्या की सुपारी
इसके लिए उसने अपने तीन दोस्तों का भी सहयोग लिया. अजय ने इंदौर से इको स्पोर्ट कार के साथ अपने दोस्त को ग्वालियर बुलवाया. प्लान के मुताबिक ढाई लाख रुपए में अजय ने अपने दोस्त को अपनी पत्नी की हत्या की सुपारी दी. पूरी प्लानिंग के तहत अजय अपनी पत्नी और साले को लेकर मंदिर के दर्शन के लिए गया था और वापस लौटते समय अजय के दोस्त ने इकोस्पोर्ट कार से बाइक को टक्कर मार दी.

प्लानिंग के तहत अजय ने अपनी पत्नी को रास्ते से हटा दिया. सुपारी की ढाई लाख रकम भी अजय ने अपने दोस्त को दे दी, लेकिन पुलिस जांच में उनकी सारी चालाकी धरी रह गई और वो पकड़े गए.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...