भिलाई में थाना घेराव के दौरान पुलिस बल से टकराव, मेयर समेत डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

भिलाई। थाना घेराव के दौरान पाटन विधायक भूपेश बघेल के समर्थकों द्वारा पुलिस बल से हुए टकराव और विवाद के बाद अब पुलिस ने गैर जमानती धाराओं में डेढ़ सौ से अधिक लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने मेयर निर्मल कोसरे, मनोज मढरिया और सुजीत बघेल को प्रमुख आरोपी बनाया है।

द हिट डॉट इन वेबसाइट के मुताबिक, दुर्ग पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में उल्लेख है कि लोग उग्र होकर अचानक थाने की ओर बढ़े। झूमाझटकी करते हुए झंडे पर लगी लकड़ी से मौजूद पुलिस बल से प्रहार करते हुए थाने के भीतर घुसने की कोशिश करने लगे।

प्रदर्शनकारियों की ओर से किए गए अपराधिक बल प्रयोग से पुलिस बल के तीन जवानों को चोट आई है। इस के साथ बल संसाधित सामग्री भी क्षतिग्रस्त हुई है। तस्वीर और वीडियो से भी आरोपियों की पहचान की जा रही। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूरे घटना क्रम की वीडियो रिकार्डिंग और तस्वीरों की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर कार्यवाही करने के संकेत दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...