क्या सरकार पढ़ रही है आपकी whatsApp चैट? जानिए सच है या झूठ…

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि सरकार हमारी वॉट्सएप चैट्स पर नजर रख रही है और उन्हें पढ़ रही है. यह खबर कई लोगों में चिंता पैदा कर रही है. अगर आपको भी ऐसा कोई संदेश मिला है तो उस पर भरोसा न करें. भारत सरकार ने इस दावे का खंडन किया है और स्पष्ट किया है कि ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है. यह खंडन सरकार के पीआईबी फैक्ट चेक चैनल के जरिए किया गया है.

वायरल पोस्ट में किया जा रहा ये दावा

सरकार नए संचार नियम लागू कर रही, जिसमें सभी कॉल्स रिकॉर्ड की जाएंगी.
सभी कॉल रिकॉर्डिंग्स को सहेज लिया जाएगा.
व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर रखी जाएगी.
आपके उपकरण मंत्रालय की प्रणाली से जुड़ जाएंगे.
किसी भी प्रकार के गलत संदेश भेजने से बचें.
अपने परिवार और मित्रों को सतर्क करें कि वे सोशल साइट्स का कम से कम उपयोग करें.
सरकार या प्रधानमंत्री पर कोई ऑडियो या संदेश न भेजें.
किसी भी राजनीतिक या धार्मिक मुद्दे पर संदेश भेजना अपराध माना जाएगा, जिसके लिए गिरफ्तारी भी हो सकती है.
पुलिस पहले नोटिफिकेशन जारी करेगी, फिर साइबर क्राइम की कार्रवाई शुरू होगी.
समूह के सभी सदस्य और प्रशासक इस विषय को गंभीरता से लें और इस प्रकार के संदेशों को रोकें.

फर्जी जानकारी को न फैलाएं

PIB Fact Check ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है. सरकार ने ऐसा कोई नियम लागू नहीं किया है. इसलिए, ऐसी किसी भी फर्जी सूचना को न फैलाएं और न ही उस पर भरोसा करें.

जानिए क्या है मामला

दरअसल, टेलिकॉम कंपनियां जैसे जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया सरकार पर दबाव डाल रही है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे वॉट्सऐप और टेलीग्राम पर भी वही नियम लागू किया जाए, जो टेलिकॉम सेवाओं पर लागू होते हैं. इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए कॉलिंग और मैसेजिंग की जा रही है, जो टेलिकॉम कंपनियों के लिए चुनौती बन रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...