Durg News : महिला आइसोलेशन वार्ड के निर्माण में भारी अनियमितता, स्वास्थ्य मंत्री ने सब इंजीनियर को किया बर्खास्त

दुर्ग। कोसरिया यादव समाज के कार्यक्रम में दुर्ग पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एक्शन मोड़ पर नजर आए। कार्यक्रम के बाद मंत्री जायसवाल जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। 80 लाख की लागत से बने महिला आइसोलेशन वार्ड के निर्माण में भारी अनियमितता को देखते हुए मंत्री ने सीजी एमएससी के सब इंजीनियर ललित वर्मा को तुरंत बर्खास्त करने का आदेश दिया।

स्वास्थ्य मंत्री के अचानक जिला अस्पताल पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और पूरा अमला अलर्ट मोड पर आ गया। मंत्री श्याम बिहारी के साथ मौके पर सभी अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री को स्वास्थ्य विभाग की महिला आईशोलेशन वार्ड के निर्मित बिल्डिंग के निर्माण कार्य में हुए भारी अनियमितता की जानकारी मिली। इसके बाद स्वाथ्य मंत्री ने तत्काल भवन का मुआयना किया।

जिला असप्ताल दुर्ग में 80 लाख की लागत से महिला आइसोलेशन वार्ड के निर्माण में हुए भारी अनियमितता को देखते हुए सीजी एमएससी के सब इंजीनियर ललित वर्मा को तुरंत बर्खास्त करने का आदेश कर दिया। दरअसल इस बिल्डिंग के निर्माण के बाद से ही छत बैंड होकर नीचे झुकने लगा है, जिसकी लीपापोती भी ठेकेदार ने की थी। वहीं छत डैमेज होने के बाद डॉक्टरों ने वहां से सभी महिला मरीजों को अन्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया था।

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी ने जिला चिकित्सालय में मरीज की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी से ईस्टीमेट बनाकर भेजने का आदेश दिया एवं आवश्यक कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए फंड जारी करने का आश्वासन भी दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...