CG – ASI की मौत: सर्चिंग में निकले जवान बाइक के साथ खाईं में गिरे… इलाज के दौरान चले गई जान… हाल ही में डिप्टी CM शर्मा को अपनी बाइक पर ले गये थे कैंप

CG – ASI की मौत

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल ऑपरेशन के दौरान जवान की बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल ASI की इलाज के दौरान मौत हो गई। गृहमंत्री विजय शर्मा के पालनार प्रवास के दौरान मृतक ASI चमरू राम तेलम सारथी बने थे। उनका पार्थिव शरीर जिला हॉस्पिटल दंतेवाड़ा में है l पार्थिव शरीर को बीजापुर पुलिस लाइन के लिए रवाना किया जाएगा l जबकि, घायल आरक्षक उदय कुमार की स्थिति सामान्य है। उसका जगदलपुर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में इलाज चल रहा है। जवान का अंतिम संस्कार मोरमेड़ गांव में किया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक, बीते बुधवार की रात बीजापुर डीआरजी की टीम तिमेनार और बेचपाल क्षेत्र में सर्चिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान बेचापाल के पास पहाड़ी रास्ते और खाई में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एएसआई चमरू राम के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें गंभीर हालत में नेलसनार अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

बता दें कि चमरू राम ने कुछ दिनों पहले जब डिप्टी सीएम विजय शर्मा पालनार आये थे। इसी दौरान एएसआई चमरू ने उन्हें अपनी बाइक में बैठाकर शिविर स्थल तक ले गये थे। इस घटना के बाद साथी पुलिसकर्मियों में शोक की लहर है। वहीं, एसपी जितेंद्र यादव ने भी एएसआई को श्रद्धांजलि दी है। इस घटना की खबर के बाद बीजापुर में उनके परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...