निगम की टीम ने सड़क किनारे से हटाए 70 से ज्यादा विज्ञापन वाले साइन बोर्ड, दोबारा लगाने पर वसूला जाएगा जुर्माना

भिलाई। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को कम करने रिसाली नगर पालिका की टीम ने कृष्णा टाॅकीज रोड के किनारे बिना अनुमति के लगाए विज्ञापन वाले साइन बोर्ड को जब्त किया गया। यह कार्रवाई निगम आयुक्त मोनिका वर्मा के निर्देश पर की गई। लगभग 3 घंटे से भी अधिक समय तक चले इस कार्रवाई में 70 से अधिक साइन बोर्ड को जब्त किया गया। आयुक्त ने दोबारा साइन बोर्ड लगाने पर जुर्माना वसूलने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

बता दें कि रिसाली निगम क्षेत्र के सबसे व्यस्त कृष्णा टाॅकिज मार्ग के किनारे की खाली जमीन साइन बोर्ड से भर गया था। स्थिति ऐसी थी कि साइन बोर्ड की वजह से दुकान आने वाले ग्राहक दोपहिया वाहन को सड़क पर खड़ा कर रहे थे। इस वजह से सड़क दुर्घटना लगातार होने की शिकायत आ रही थी। आयुक्त के निर्देश पर चली इस कार्रवाही में राजस्व व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी से 70 साइन बोर्ड को उखाड़कर जब्त किया।

दोबारा साइन बोर्ड लगाने पर वसूलें जुर्माना : आयुक्त

निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने राजस्व विभाग को निर्देश दिए हैं कि जब्त साइन बोर्ड के स्थान पर अन्य बोर्ड न लगे, इस बात की अधिकारी निगरानी करें। अगर किसी प्रतिष्ठान का सड़क की जमीन पर बिना अनुमति बोर्ड लगा दिखे तो उसे तत्काल जब्त करें। साथ ही जो प्रतिष्ठान साइन बोर्ड लगाया है उससे जुर्माना भी वसूले।

गंदगी मिलने पर 2700 अर्थदंड

इस कार्रवाई के दौरान निगम के जन स्वास्थ्य विभाग ने साफ सफाई और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। सड़क पर गंदगी डालने पर लाजवाब जायका वेज बिरयानी सेंटर से 2000 रुपए वसूला। इसी तरह बेस्ट प्राइज डेली निड्स और सोमेस डेली निड्स से क्रमशः 500, 200 रुपए की चालानी कार्यवाही की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस की दबिश, घर...

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई गांव में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने एक मकान में दबिश दी। पुलिस को...

दुर्ग में गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी...

दुर्ग। जिले के ग्राम समोदा में निर्माण सामग्री से भरे गोदाम में चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोदाम...

छत्तीसगढ़ में 10 हजार युवाओं के लिए रोजगार का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार की ओर से रायपुर में 7 और 8...

हाईकोर्ट में पुलिस भर्ती की 100 मीटर दौड़ के...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान 100 मीटर दौड़ का समय दर्ज किए जाने को लेकर दायर याचिका पर...