CG – होटल में सजी थी जुए की फड़: पुलिस ने रेड मारा… 9 जुआरी गिरफ्तार… 4 लाख रुपए से ज्यादा किया गया जब्त, होटल मालिक के खिलाफ भी FIR

होटल में सजी थी जुए की फड़

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर के होटल पिकाडली में पुलिस ने जुआ खेलते आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। जुआरियों के पास से 4 लाख 7 हजार कैश जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ सरस्वती नगर थाना में जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह पूरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।

इस मामले को लेकर रायपुर पश्चिम ASP दौलत राम पोर्ते ने बताया कि एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि सरस्वती नगर के पिकाडली होटल में एक कमरे में कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं। इसके बाद एंटी क्राइम यूनिट और सरस्वती नगर थाना की टीम ने गुरुवार रात होटल के कमरा नंबर 311 में रेड मारी। कमरे के भीतर लड़के मौजूद थे। पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली तो ताश पत्ती और 4 लाख 7 हजार रुपए बरामद हो गया। इस मामले में पुलिस ने जुआ खेलते 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस में होटल मालिक के खिलाफ भी FIR दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...