रायपुर एयरपोर्ट पर स्टेट हेलिकॉप्टर क्रैश, 2 पायलट की मौत: रूटीन ट्रेनिंग के वक्त हुआ क्रैश, DGCA और राज्य सरकार ने बिठाई जांच, CM भूपेश ने जताया दुख

रायपुर। रायपुर एयरपोर्ट से बड़ी खबर है। रायपुर एयरपोर्ट के अंतिम छोर में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। हेलिकॉप्टर में सवार दो पायलट की मौत हो गई है। रायपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा और कैप्टन एपी श्रीवास्तव की मौत हुई है। घटना थोड़ी देर पहले शाम की है।

सीएम भूपेश बघेल ने हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, अभी रायपुर में एयरपोर्ट पर स्टेट हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की दुखद सूचना मिली। इस दुखद हादसे में हमारे दोनों पायलट कैप्टन पंडा और कैप्टन श्रीवास्तव का दुखद निधन हो गया है। इस दुःख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवारजनों को संबल एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

बताया जा हहा है कि हेलिकॉप्टर अगस्ता है। रनवे के आखिरी छोर पर यह हादसा हुआ है। यह हेलिकॉप्टर राज्य सरकार की है।

सरकार की ओर से इस मामले में बयान जारी हुआ है। जिसके मुताबिक, रात तकरीबन 9.10 बजे के आसपास हादसा हुआ है। यह एक रूटीन ट्रेनिंग था। तकनीकी खराबी के कारण यह क्रैश हो सकता है।

कैप्टन गोपाल कृष्ण पंडा और कैप्टन एपी श्रीवास्तव की मौत इस हादसे में हो गई है। डीजीसीए और राज्य सरकार ने तकनीकी जांच के लिए आदेश दिए हैं। सीएम भूपेश बघेल ने इस हादसे को लेकर दुख जताया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...