समाजवादी पार्टी के हाईकमान ने भिलाई जिला अध्यक्ष मंतोष यादव को लखनऊ किया तलब… युवा अध्यक्ष ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के मौजूदा राजनीतिक हालात पर की चर्चा…

भिलाई। भिलाई के समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष मंतोष यादव ने अखिलेश यादव से मुलाकात की और उन्होंने छत्तीसगढ़ के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा भी की।उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का घमंड तोड़ने के बाद समाजवादी पार्टी क्रमशः सभी प्रदेशों के सांगठनिक पदाधिकारियों से लगातार मीटिंग कर रही है। इसी संबंध में छत्तीसगढ़ इकाई की भी मीटिंग रखी गई थी, जिसमें प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई और आने वाले लोकल बॉडी के चुनाव को लेकर चर्चा हुई। संगठन को छत्तीसगढ़ में कैसे मजबूत किया जाय ये सब बाते प्रमुखता से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से हुई।

उन्होंने कहा पार्टी को पूरे देश मे मजबूत करना हैं उसके लिए हरसंभव प्रयास करना होगा, संगठन को मजबूत कर चुनावी रणनीति जल्द बनाई जाएगी। भारतीय जनता पार्टी बहुत ओछी राजनीति करने वाली पार्टी हैं इनसे सावधान होकर हमे अपना काम करना हैं ये जब देखते हैं कि हम मजबूत हो रहे हैं तो हमारे पदाधिकारियों को फर्जी मामलों मे फंसाने का षडयंत्र करते हैं। मंतोष यादव ने कहा की छत्तीसगढ़ के लोगों को भारतीय जनता पार्टी गुमराह कर रही हैं, प्रदेश मे जुआ, सट्टा, युवाओं को बर्बाद करने वाला नशा सब चल रहा हैं और ये सब भारतीय जनता पार्टी के लोगों के मिली भगत से हो रहा हैं।

उन्होंने कहा कि, इनके बड़े नेता युवाओं को बर्बाद कर रहे हैं। प्रदेश मे क्राइम बढ़ गया हैं कोई लगाम नहीं हैं। जब युवा नौकरी मांगते हैं तो उन्हें लाठी मिलती हैं। फ़िलहाल प्रदेश दिल्ली के इशारों पर चल रहा हैं। छत्तीसगढ़ के लोगों को धोखा मिल रहा है। ये सारी बाते समाजवादी पार्टी प्रमुखता से उठाएगी और ढाई करोड़ लोगों के आवाज को लेकर सड़क पर उतरने का काम करेगी। लखनऊ मीटिंग में गए पदाधिकारियों मे प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेता गयूर सिद्दीकी, लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रसेन यादव आदि शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...