लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा की मौत: हॉस्टल के कमरे में NIA के आईजी की बेटी की मौत… जमीन पर संदिग्ध हालत में पड़ी मिली लाश

लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा की मौत

डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी लखनऊ में एक छात्रा की संदिग्ध मौत हो गई, जिससे राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया। उनके पिता एनआईए दिल्ली के आईजी पद पर तैनात हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।

यह मामला लखनऊ की राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का है। 19 साल की अनिका रस्तोगी लॉ यूनिवर्सिटी में तीसरे वर्ष एलएलबी की छात्रा थी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, वह रात में अपने हॉस्टल के कमरे में गई थी। साथी सुबह अनिका को बुलाने के लिए उसके कमरे में गए। उन्होंने काफी देर तक कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन न तो दरवाजा खुला और न ही अंदर से कोई आवाज आई।

इस पर दोस्तों को चिंता हुई और उन्होंने अनिका के कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। जब उन्होंने कमरे के अंदर जाकर देखा तो वे चौंक गए। हॉस्टल कमरे के फर्श पर संदिग्ध हालत में छात्रा का शव पड़ा था। इसके बाद उन्होंने इस मामले की सूचना यूनिवर्सिटी और हॉस्टल प्रशासन को दी। फिर हॉस्टल स्टाफ ने फोन कर पुलिस को बुलाया।

इस घटना से पूरी यूनिवर्सिटी और हॉस्टल में हड़कंप मच गया। सूचनी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कमरे की छानबीन कर रही है। पुलिस अनिका के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है। अनिका के पिता संतोष रस्तोगी आईपीएस अधिकारी हैं और वे इस वक्त एनआईए दिल्ली में आईजी हैं। पुलिस ने छात्रा के घरवालों को मामले की जानकारी दे दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि छात्रा की मौत कैसे हुई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...

कॉमनवेल्थ गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट ज्ञानेश्वरी यादव बनेंगी DSP,...

रायपुर। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव को राज्य सरकार ने बड़ा सम्मान दिया...

दुर्ग यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी की सैलरी...

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को महिला कर्मचारी की सैलरी में गड़बड़ी और पद के दुरुपयोग के आरोप में मोहन...