भिलाई में स्वाइन फ्लू से एक और मौत, अब तक 4 लोगों की गई जान, 13 मरीजों का चल रहा इलाज, कलेक्टर ने जारी की एडवाइजरी

दुर्ग. जिले में लगातार स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है. आज फिर एक और मरीज की मौत हो गई. बता दें कि अब तक दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू से 4 लोगों की मौत हो चुकी है. लगातार मौत का आंकड़ा बढ़ने से कलेक्टर ने सभी अस्पतालों को एडवाइजरी जारी की है.

जिले में 22 दिनों में 23 लोग संक्रमित पाए गए हैं. दुर्ग और रायपुर के सरकारी और निजी अस्पतालों में 13 मरीजों का इलाज चल रहा है. इनमें 6 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं कुम्हारी, पदुमनगर, सेक्टर 4 और 5 के मरीज यानि चार लोगों की मौत हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक, आज चौहान ग्रीन वैली भिलाई निवासी व्यक्ति की स्वाइन फ्लू से मौत हुई है.

सार्वजनिक जगहों पर खांसने व हाथ मिलाने से बचने की अपील

दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने सभी अस्पतालों को एडवाइजरी जारी की है. सभी अस्पतालों को मरीजो की जांच के निर्देश दिए हैं. जिला अस्पताल दुर्ग में 10 बिस्तर और चंदूलाल चन्द्राकर मेडिकल कॉलेज कचांदुर में 30 बिस्तर आरक्षित किए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने सार्वजनिक जगहों पर खांसने एवं हाथ मिलाने से बचने की अपील की है. वहीं मामूली सर्दी जुकाम पर भी बिना डाक्टरी सलाह के दवाई न लेने की सलाह दी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...