CG – करंट की चपेट में आने से 3 युवक झुलसे… एक की चले गई जान… 2 की हालत गंभीर, होर्डिंग लगाने के दौरान हुआ हादसा

करंट की चपेट में आने से 3 युवक झुलसे

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में करंट की चपेट में आने से तीन लोग बुरी तरह झुलस गए है। जिसमे एक युवक की मौत हो गयी है। वहीं दो अन्य युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सदर बाजार में दुकान के उपर होर्डिंग लगाने के दौरान युवक 11 केवी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। इस घटना में एक युवक की जहां मौत हो गई, वहीं दो अन्य युवकों को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटना चांपा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक सदर बाजार में अग्रवाल मोबाइल दुकान नामक संचालित है। दुकान के ऊपर लगे होर्डिंग बोर्ड में फ्लैक्स लगाने के लिए युवक ऊपर चढ़े थे। बताया जा रहा है कि फ्लैक्स लगाने के दौरान तेज हवा चलने से तार झूलने लगा। जिससे फ्लैक्स लगाने दुकान की छत पर चढ़े तीन युवक आशु कुमार, रमाकांत पटेल, इब्रार खान, 11केवी हाईटेंशन तार से करंट की चपेट में आ गए।

करंट लगने से बेहोशी हालत में युवक नीचे जमीन पर गिर पड़े। जिन्हें आस-पास के लोगों की मदद से तीनों घायल युवको को इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद आशु कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं रमाकांत पटेल और इब्रार खान का इलाज जारी है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में पत्नी से अवैध संबंध के शक में...

रायपुर: राजधानी रायपुर के राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनोद से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पत्नी से अफेयर के शक में एक...

नाबालिग से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर भगाने का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नाबालिग बच्ची को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के...

CG में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, युवक...

बालोद। जिले में शनिवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो...

अवैध संबंध के शक में मर्डर : किराएदार ने...

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनौद में अवैध संबंध के शक को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले...