भिलाई में श्री बागेश्वर कसौंधन वैश्य समाज का तीज मिलन समारोह धूमधाम से हुआ संपन्न… आस-पास के जिले के साथ MP और महाराष्ट्र से भी पहुंची महिलाएं, डांस और कई गेम्स भी हुए

भिलाई। भिलाई में बागेश्वर कसौंधन वैश्य महिला समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा आयोजित महिलाओं का प्रादेशिक तीज मिलन समारोह जुनवानी के एक हॉल में बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। तीज मिलन समारोह में राजनांदगांव, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, अर्जुंदा, बालोद, दुर्ग-भिलाई, रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा और बिलासपुर की महिला सदस्यों ने नृत्य डांस गेम हाउसिंग एवं अन्य गेम के साथ सहभागिता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया एवं मध्य प्रदेश बालाघाट महाराष्ट्र गोंदिया के महिलाओं का आगमन एवं भिलाई की अतिथि दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी रजनी बघेल, डॉक्टर मानसी गुलाटी, उपासना साहू पूर्व पार्षद, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आशा गुप्ता, सचिव प्रभा गुप्ता, कोषाध्यक्ष आशा गुप्ता एवं साधारण सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम को सफल बनाया जिसमें गणेश वंदना पूजा, राधिका द्वारा गायन करके कार्यक्रम का आरंभ किया गया। जिसमें भिलाई छत्तीसगढ़ महिला प्रदेश के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। प्रभा, नेहा, अर्चना, नीतू, अलका, गीता, योगिता, रीना, गगन, पल्लवी, सुमन, रमन, अनीता, मीरा, माया, नंदकिशोर, प्रभा गुप्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...

1.13 करोड़ की ठगी का खुलासा : ‘वॉश एंड...

रायपुर। रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का पर्दाफाश करते हुए अंतरराज्यीय ठग गिरोह की दो महिला आरोपियों को महाराष्ट्र के नागपुर...