Bhilai में Teacher Felicitation Ceremony: राज्यपाल डेका और Dy CM साव हुए शामिल… वैशाली नगर क्षेत्र के स्कूलों में पदस्थ टीचर्स का हुआ सम्मान, 24 उत्कृष्ट शिक्षकों को गवर्नर ने किया सम्मानित

भिलाई। भिलाई में आज शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस 5 सितंबर के उपलक्ष्य में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की पहल से हुआ। महामहिम राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस समारोह में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 24 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया गया। महामहिम राज्यपाल डेका ने अपने करकमलों से शिक्षकों को शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव, पूर्व मंत्री रमशीला साहू और क्षेत्रीय विधायक रिकेश सेन भी मौजूद थे।

समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यपाल डेका ने कहा कि शिक्षक सम्मान समारोह में उपस्थित होना मेरे लिये एक द्वितीय अनुभव है। शिक्षक की भूमिका अब सिर्फ ज्ञान देने तक सीमित नहीं है। विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों और समाज की जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक भी बनाएं। राज्यपाल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि शिक्षकों के मेहनत और समर्पण के कारण राज्य में शिक्षा का स्तर निरंतर ऊंचा हो रहा है। आप सभी ने जिस प्रकार से अब तक विद्यार्थियों को शिक्षित और सशक्त बनाया है, उसी समर्पण और निष्ठा से आगे भी अपने कर्तव्यों का पालन करें। आप केवल शिक्षा ही नहीं दे रहे हैं, बल्कि विद्याथियों को एक बेहतर नागरिक बनाने की दिशा में भी अग्रसर कर रहे हैं। शिक्षकों का योगदान समाज के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्यपाल ने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि अंग्रेजी भाषा में पढ़ने वाले ही अच्छे विद्यार्थी हो, विद्यार्थी के लिए मातृभाषा का ज्ञान भी जरूरी है। राज्यपाल ने सम्मान समारोह में सम्मानित सभी शिक्षकों को बधाई दिया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि पौराणिक काल से समाज में शिक्षकों का सम्मान हैं। विद्यार्थियों को सही ज्ञान प्रदान कर राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने शिक्षकों से वर्तमान परिवेश में विद्यार्थियों की भावनाओं को समझकर विद्यार्थियों में आत्म-विश्वास जागृत करने हरसंभव प्रयास करने का आग्रह किया। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने अपने स्वागत उद्बोधन में आयोजन के उद्देश्यों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक तथा संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, आईजी आर गर्ग, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एस.पी. जितेन्द्र शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...