छत्तीसगढ़ के लिए खुशखबरी : साढ़े 8 लाख परिवारों को मिलेगा पक्का मकान, केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी पर CM साय ने कहा – थैंक्यू मोदी जी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 8,46,931 परिवारों के लिए आवास के ​लक्ष्य को स्वीकृति दी है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। सीएम साय ने कहा कि यह स्वीकृति ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कच्चे मकान से जल्द ही छुटकारा दिलाएगी और जरूरतमंदों के सिर पर पक्की छत होगी।

सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत SECC 2011 के डाटा के आधार पर बनाए गए स्थाई प्रतीक्षा सूची के शेष 6,99,331 परिवारों और आवास प्लस के 8,19,999 परिवारों में से 1,47,600 परिवार समेत कुल 8,46,931 परिवारों के लिए आवास के लक्ष्य को स्वीकृति दी है। देश में गरीबों, जरूरतमंदों को पक्का घर दिलाने के उद्देश्य से मोदी सरकार द्वारा दी गई यह स्वीकृति ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कच्चे मकान से जल्द ही छुटकारा दिलाएगी और जरूरतमंदों के सिर पर पक्की छत होगी।

सीएम ने कहा, अपना हर पल गरीबों की सेवा और उनके विकास में समर्पित करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का इस अनुपम उपहार के लिए 3 करोड़ छत्तीसगढ़वासियों की ओर से आभार व्यक्त करता हूं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए बड़ा मौका,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए राज्य खेल अलंकरण, नगद राशि पुरस्कार, खेलवृत्ति (डाइट मनी) और...

छात्र को अमानवीय सजा! शिक्षिका ने कॉपी में करीब...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक निजी स्कूल से छात्र को अमानवीय और आपत्तिजनक सजा दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : AI की मदद से 12 लाख...

बलौदाबाजार-भाटापारा। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने 12 लाख रुपये की सनसनीखेज ज्वेलरी लूट का पर्दाफाश करते हुए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के चार अंतरराज्यीय हथियारबंद...

ऑनलाइन गेम की लत में साथी आरक्षक का मोबाइल...

जांजगीर-चांपा। जांजगीर साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए 11वीं बटालियन में पदस्थ एक आरक्षक को...