उल्लास नवभारत साक्षरता रथ को दुर्ग कलेक्टर ने दिखायी हरी झण्डी, 15 वर्ष से अधिक लोगों को डिजिटल युग के लिए तैयार कर शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्टोरेट परिसर से उल्लास नवभारत साक्षरता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के माध्यम से जन-जन तक उल्लास नवभारत साक्षरता का यह संदेश पहुंचाया जाएगा ताकि जिले के 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी असाक्षर लोगों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान कराकर डिजिटल युग के लिए तैयार कर शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 08 सितम्बर 2024 के उपलक्ष्य में जिले में 01 सितम्बर से 08 सितम्बर 2024 तक अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान उल्लास नवभारत कार्यक्रम अंतर्गत असाक्षर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी डॉ. पुष्पा पुरुषोत्तम, सहायक संचालक अमित घोष एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...