जेल में बंद MLA देवेंद्र यादव के परिवार से मिलने पहुंचे पूर्व CM भूपेश बघेल… विधायक की मां से मिलकर जाना हालचाल

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को जेल में बंद भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव के निवास पहुंचे। जहां वे​ विधायक देवेंद्र यादव की मां से मिले। करीब 1 घंटे तक मां के पास बैठ कर उनका हालाचाल जाना। उनके स्वास्थ्य की खैरियत ली। परिवार के सदस्यों से चर्चा की और सभी को हिम्मत दिया। सभी से कहा कि आप सभी लोग अपना ख्याल रखिए। मां से कहा कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे। समय पर भोजन और दवाइएं ले। परिजनों और विधायक देवेंद्र यादव के बड़े भाई धर्मेद्र यादव से भी कहा ​कि वे माता जी का ख्याल रहे। देवेंद्र का ख्याल रखने के लिए वे सब है।

पूर्व सीएम बघेल ने आगे पूरे परिवार को विश्वास जताते हुए कहा कि उनके रहते हुए उन्हें किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। पूरा कांग्रेस परिवार, प्रदेश की पूरी जनता युवा नेता देवेंद्र यादव के साथ है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि युवा नेता विधायक छत्तीसगढ़ महतारी का साहसी बेटा है। जो भोलेभाले, मासूम, निर्दोष प्रदेशवासियों के ​हक की लड़ाई लड़ रहा है। इसलिए भाजपा की सरकार उससे बदला लेने के लिए यह सब प्रपंच कर रही है। लेकिन सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजीत नहीं हो सकता है। एक दिन विधायक देवेंद्र यादव की जीत और पूरे शान से वह बहुत जल्द जेल से बाहर आएगा।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव 17 अगस्त से जेल में है। बलौदाबाजार मामले में पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस दिया था। इसके बाद विधायक देवेंद्र यादव एक बार थाने जाकर पुलिस के पूछताछ में सहयोग किया। पूरी सवालों का जवाब दिया था। इसके बाद पुलिस ने नोटिस देकर पूछताछ़ के लिए उनके घर आई और उन्हें होने साथ ले गई और लेजाकर कोर्ट में पेश कर जेल में बंद कर दिया

गौरतलब है कि बलोदाबाजार क्षेत्र में सत्य के प्रतिक सतनामी समाज के धार्मिक स्थल जैतखाम को अज्ञात लोगों ने क्षति पहुंचाई थी। पुलिस प्रशासन, शासन की उचित कार्रवाई न करने की वजह से सतनामी समाज के लोग आक्रोशित थे और धरना प्रदर्शन किए। जिसमें विधायक देवेंद्र यादव शामिल होने के लिए गए थे। उनके समर्थकों का कहना है कि, विधायक ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि शासन एक भी सबूत दिखा दे लेकिन अबतक कोई सबूत सार्वजनिक नहीं कर पाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...