CG – अंधे ने सुपारी देकर कराया मर्डर: दो साल पहले मारपीट में बेटा हुआ अपाहिज… गुस्से में आकर पिता ने आरोपी की करवा दी हत्या… सुपारी किलर ने पहले दोस्ती की फिर शराब पिलाकर हथौड़े से पीट-पीटकर मार डाला

CG

कवर्धा। जिले के दशरंगपुर चौकी के चुचरुंगपुर गांव के तालाब में एक दिन पहल रोहित चंद्रवंशी की लाश मिली थी। अब इस अंधे क़त्ल की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 2 लाख 50 हजार रुपये में हत्या की सुपारी दी गई थी। जिसके बाद आरोपियों ने गला दबाकर हत्या दी।

दरसअल, दो साल पहले रोहित और उसके साथियों ने नकुल के बेटे की पिटाई की थी, जिससे उसे गंभीर चोटें आई थीं। इस पिटाई के कारण आज भी नकुल का बेटा चल फिर नहीं सकता। इस घटना के बाद दोनों के बीच 15 लाख रुपये में समझौता हुआ था, लेकिन रोहित ने नकुल को पैसे नहीं दिए, इससे नाराज होकर नकुल ने रोहित की हत्या की साजिश रची।

नकुल ने जग्गु को रोहित चंद्रवंशी की हत्या करने 2 लाख 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी। जिसमें आरोपी नेत्रहीन नकुल ने 25 हजार रुपए दिए थे, बांकी रकम हत्या करने के बाद देने की बात कही थी। आरोपी जग्गु हत्या करने के फिराक में घूम रहा था। हत्या करने से पहले मृतक रोहित चंद्रवंशी से दोस्ती की फिर एक दो दिन से जमकर शराब पी।

ऐसे ही चलता रहा फिर 2 सितंबर को एक बार फिर दोनों जमकर शराब पी। फिर आरोपी जग्गु ने मौका देख रोहित चंद्रवंशी का रस्सी से गला दबाकर अधमरा कर दिया। उसके बाद हथौड़े से सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया और शव को तालाब में फेक कर मौके से फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...