BJYM भिलाई द्वारा सदस्यता अभियान कार्यशाला संपन्न… भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा और भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के अंदर भरा जोश

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान कार्यशाला बुधवार को संपन्न हुई। सर्वप्रथम महापुरुषों की प्रतिमा के तैल्याचित्र पर माल्यार्पण और वन्देमातरम् गीत के उपरांत कार्यशाला आरंभ हुई। प्रथम चरण में सभी भाजपा के बूथ तक जाकर सदस्यता करेंगे, द्वितीय चरण में भाजपा से 5, 5 बूथ लेकर युवा मोर्चा पूरी ताकत से उत्साहपूर्वक अपने लक्ष्य पर कार्य करेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा की भिलाई युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जब ठान लेंगे और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भीड़ जायेंगे तो कुछ भी असंभव नहीं होगा। जन जन के बीच जाकर आग्रह पूर्वक इस अभियान को सफल बनाना है।

युवा मोर्चा प्रदेश सह सदस्यता प्रभारी अभिषेक सिंहदेव ने कहा की भाजपा से जुड़ने के लिए जनता और युवा स्वताः ही तैयार है, जिससे जुड़कर देशहित में कार्य करने वाली भाजपा पुनः पिछले रिकार्ड से भी ज्यादा सदस्य बनाएगी। युवा मोर्चा संकल्प लेता है। प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर ने कहा की तैयार हो जाइए 2 माह हमे चैन से नहीं बैठना है, त्योहार अपनी जगह है फिर भी भिलाई युवा मोर्चा का कार्यकर्ता डटा रहेगा।

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, सबसे ज्यादा कार्यक्रम इसी तरह की पार्टियों में होते हैं, पिछली सदस्यता स्वत: समाप्त हो चुकी है, आज से इस अभियान में तन मन से इसे पूरा करना है, सभी वर्गो के युवाओं के बीच जाकर उन्हें भाजपा से जोड़ना है! अच्छे मन से लोगों के पास अच्छे भाव के साथ यह काम करना है, फिर हर मंडल में और शक्ति केंद्र में और हर बूथ स्तर तक जायेंगे!

इसे महापर्व के रूप में धूमधाम से मनाया जायेगा और हम निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करेंगे। जिसमें मुख्य रूप जिला भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू, मुख्य वक्ता प्रदेश सदस्यता अभियान सह प्रभारी अभिषेक प्रताप सिंहदेव, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, प्रदेश सह प्रशिक्षण प्रमुख नितेश मिश्रा, प्रदेश सह प्रचार प्रमुख आकाश ठाकुर, प्रदेश कार्य सदस्य राहुल परिहार, मनीष पांडेय, रोहन सिंह, मयंक गुप्ता, जिला महामंत्री विशालदीप नायर व रितेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सौरभ जायसवाल, विशाल शाही, राहुल भोसले, आशीष दुबे, पूनमचंद सपहा, जिला कोषाध्यक्ष मोहनीश काले, कन्या शक्ति संयोजिका संस्कृति वर्मा, अपर्णा मुखर्जी, जिला मंत्री हर्षल यादव, सौरभ चटर्जी, राम शर्मा, जिला मिडिया प्रभारी जयंत शर्मा, सुभाष शर्मा, प्रचार प्रसार मंत्री राहुल झा, निखिल सोनी, चंदन यादव, अभिषेक पांडेय, स्वाध्याय मंडल प्रमुख पी राज, मंडल अध्यक्षगण नवीन सिंह, विनय सेन, मनीष पिपरोल, नरेंद्र निर्मलकर, समीर अग्रवाल, रोहित तिवारी, मनोज मेश्राम, सी एच प्रशांत, सोनू यादव, डिकेश पटेल, महामंत्री आशु तिवारी, लोकेश चंद्राकर, अनिल नायक, अंजन सिंह, विनय मानिकपुरी, मनीष चौधरी, सुजीत यादव, संदीप पाली, अभय चौबे, अर्पित तिवारी, शंभू प्रसाद, राकेश सोनकर मनीष श्रीवास्तव, रॉकी सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्तागण उपस्थित रहकर कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त किए। संचालन महामंत्री विशालदीप नायर और आभार प्रदर्शन रितेश ठाकुर ने किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...