छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर एनकाउंटर: पुलिस ने 6 नक्सलियों को किया ढेर… दो महिला माओवादी भी शामिल, शव और वेपन्स बरामद

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन में नक्सलियों की मारे जाने की खबर सामने आ रही है। ताजा मामला छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर से आ रही है। यहां पर 2 महिला माओवादी समेत 6 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। जवानों ने हथियार और शव बरामद कर लिए हैं। इस एनकाउंटर में दो जवानों को भी गोली लगी है। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

तेलंगाना की ग्रेहाउंड पुलिस को सूचना मिली थी कोत्तागुडेम जिले के गुंडाला-करकागुडेम इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी आधार पर फोर्स को एक दिन पहले ही सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। दो दिनों में ये दूसरा बड़ा हमला है। इससे पहले 3 सितंबर को दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर 9 नक्सली मारे गए थे अब तेलंगाना बॉर्डर पर 6 ढेर किए गए।

बताया जा रहा है कि, जवान आज सुबह ही नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे। जहां इनके साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। जवानों ने 6 डेडबॉडी बरामद कर लिया है। मारे गए नक्सलियों में एक DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर) एक ACM (एरिया कमेटी मेंबर) और 4 पार्टी सदस्य शामिल हैं। इनमें 2 नक्सली बस्तर के सुकमा और बीजापुर जिले के रहने वाले हैं। 3 सितंबर को दंतेवाड़ा जिले में बैलाडीला की पहाड़ियों के नीचे बसे गांवों के जंगल में मुठभेड़ हुई थी। जवानों ने तेलंगाना के रहने वाले DKSZC रणधीर समेत 9 माओवादियों को ढेर किया था। रणधीर पर 25 लाख रुपए का इनाम था। मारे गए सभी कुल 59 लाख रुपए के इनामी नक्सली हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...