मैरिड विमेंस के लिए रोजगार पाने का बढ़िया मौका: इस दिन लग रहा दुर्ग में प्लेसमेंट केम्प… रिलायंस की है कंपनी, योग्यता और आयु सीमा भी निर्धारित; जानिए डिटेल्स

दुर्ग। विवाहित महिलाओं के लिए नौकरी पाने का बढ़िया मौका है। दुर्ग जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर में 13 सितम्बर 2024 को सुबह 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट केम्प में निजी नियोजक रिलायंस निप्पोन लाइफ इंश्योरेंस द्वारा 15 पदों पर भर्ती की जाएगी। समस्त पद केवल विवाहित महिलाओं के लिए है। शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित है। आयु सीमा 30 से 45 वर्ष है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार कार्यालय मालवीय नगर चौक दुर्ग में उपस्थित हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...