भिलाई के KH ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने शिक्षक दिवस पर अपने टीचर्स का किया सम्मान… टीचर्स का ग्रुप डांस देख मुख्य अतिथि भी मंच पर थिरके; चेयरमैन के. के. झा ने कहा- शिक्षक वह दीपक हैं जो…

  • शिक्षक वह दीपक हैं जो अज्ञानता के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं: झा

भिलाई। शिक्षक दिवस पर गुरुवार, 5 सितंबर को केएच ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने अपने टीचर्स का सम्मान किया। जामुल स्थित केएच वर्ल्ड स्कूल के प्रांगण में शिक्षक सम्मान का गरिमामय आयोजन किया गया। इससे पूर्व यहां के टीचर्स एवं स्टूडेंट्स ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। गीत और संगीत पर टीचर्स ने खूब डांस किया। टीचर्स को स्टेज पर डांस करता देख ग्रुप के चेयरमैन के. के. झा, प्रिंसिपल विभा झा, डायरेक्टर निश्चय झा एवं एकेडमिक डायरेक्टर सृष्टि झा भी अपने को रोक नहीं पाए और वह भी मंच पर पहुंचकर थिर उठे।

शिक्षक समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथियों के स्वागत से हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में एसबीआई के कमर्शियल ब्रांच मैनेजर विवेक राय, उद्योगपति विवेक झा, व्यास शुक्ला एवं विजय अग्रवाल, सीए प्रीयेस लेखवानी उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में ही केएच वर्ल्ड स्कूल की टीचर्स ने ग्रुप डांस कर सबका मन मोह लिया। टीचर्स इतने जोश में थे कि उन्हें देख अतिथि एवं अन्य टीचर्स अपने को नहीं रोक पाए और वह भी मंच पर पहुंच कर थिरकने लगे।

इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक हमारे जीवन के मार्गदर्शक होते हैं। शिक्षक वह दीपक हैं जो अज्ञानता के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। वे हमें न केवल किताबों का ज्ञान देते हैं, बल्कि जीवन की मूलभूत सीख भी सिखाते हैं। वे हमें आत्मनिर्भर, जिम्मेदार और नैतिक रूप से सशक्त बनाते हैं। आज का दिन उनके सम्मान करने का दिन है। समारोह को प्रिंसिपल विभा झा,डायरेक्टर निश्चय झा एवं एकेडमिक डायरेक्टर सृष्टि झा ने भी संबोधित किया।

तत्पश्चात टीचर्स ने विभिन्न गेम का आयोजन किया। जिसमें ग्रुप के सभी टीचर्स ने भाग लिया। टीचर्स ने इन खेलों का काफी आनंद उठाया। समारोह के अंत में अतिथियों द्वारा ग्रुप के सभी टीचर्स को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन टीचर्स एम प्रणति एवं अमीषा मिश्रा ने किया। आभार प्रदर्शन टीचर आरती महाराणा ने किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...