सेक्टर-6 भिलाई में नवरात्री पंडाल स्थान को लेकर उपजा विवाद, समिति ने की प्रेस वार्ता; सूर्यकांत सिंन्हा ने कहा कि… “जान बूझकर केवल राजनैतिक एवं व्यक्तिगत वर्चस्व बनाये रखने हुआ षड्यंत्र

भिलाई। सेंटर -6 भिलाई में दुर्ग पंडाल के स्थान को लेकर कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। अब इस मामले में आज पत्रकारवार्ता आयोजित की गई। जिसमें दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर उपजे विवाद के सम्बंध में समिति के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद सूर्यकान्त सिन्हा व वार्ड 61, सेक्टर-6 के वर्तमान पार्षद सेवन कुमार ठाकुर ने संयुक्त प्रेस वार्ता में सड़क-13, सेक्टर-6, दुर्गा पूजा मैदान में जान बूझकर केवल राजनैतिक एवं व्यक्तिगत वर्चस्व बनाये रखने के उद्देश्य से गैर कानूनी तरीके तथा बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के खुले मैदान में पौंधों को लगाकर किये गये कब्जे तथा दुर्गा पूजा को रोकने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, पूर्व इंटक नेता गजेन्द्र सिंह एवं उनके पुत्र द्वारा समिति पर झूठा आरोप लगाया गया।

सूर्यकांत सिंन्हा ने बताया कि पौधा रोपण की आड़ में जो षडय़ंत्र रचा जा रहा था उसमें श्रमिक नेता गजेन्द्र सिंह पुत्र पुष्पेन्द्र सिंह एवं युवा नेता तरुण कुमार निहाल की करारी हार व जिला प्रशासन, वन विभाग तथा बीएसपी नगर सेवा विभाग से प्राप्त एनओसी के आधार पर सत्य और न्याय की जीत होना बताया। दुर्गा पूजा आयोजन समिति को एसडीएम भिलाई नगर, वनमण्डलाधिकारी वन मंडल दुर्ग व महाप्रबंधक कार्यालय नगर सेवा विभाग बीएसपी से सारे एनओसी पत्र मिल चुके है।

इसकी भी जानकारी दी। एसडीएम ने बीएसपी नगर सेवा विभाग के महाप्रबंधक को पत्र के माध्यम से स्पष्ट हिदायत दी है कि सेक्टर 6 सड़क-13 में किये कब्जे (वृक्षारोपण) द्वारा रोपित पौधों के अविलम्ब स्थल परिवर्तन की कार्यवाही बीएसपी सुनिश्चित करें इसके साथ सीएसपी भिलाई नगर को कार्यवाही के दौरान सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस बल (महिला बल सहित) उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...