दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार पानी टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, मां के साथ तीजा जा रही मासूम बच्ची की मौत

दुर्ग। पदमनाभपुर थाना क्षेत्र में 7 साल की बच्ची की सड़क हादसे में मौत हो गई। तीज पर्व मनाने बच्ची अपनी मां, भाई और मामा के साथ ननिहाल कोलिहापुरी जा रही थी, इस दौरान पानी टैंकर की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, टैंकर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बच्चों के मामा केवल साहू की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिससे बच्ची दुर्गेश्वरी साहू के मामा, मां एवं भाई दूर जा गिरे। इस हादसे में बच्ची दुर्गेश्वरी साहू को गंभीर चोट आई.

मौके पर पहुंची पद्मनाभपुर पुलिस बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जा रही थी, इस दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद आरोपी चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया. टैंकर सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन कंपनी दुर्ग की है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...

रिश्वत के नोट जेब से मिले, फिर भी नहीं...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रिश्वत के एक पुराने मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि किसी आरोपी के पास से रकम बरामद...

महानदी जल विवाद पर CM साय का बड़ा बयान...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दो दिवसीय ओडिशा प्रवास के दौरान महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम साय...