दुर्ग में वॉलीबॉल प्लेयर्स से लूट, दुर्ग पुलिस ने आरोपी को पकड़ा: प्रैक्टिस कर लौट रहा था खिलाड़ी घर… बाइक सवार अज्ञात आरोपी ने रोका रास्ता, मोबाइल और साइकिल लेकर हुए फरार

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले में वॉलीबॉल प्लेयर्स से लूट हुई है। प्रैक्टिस कर लौट रहे बच्चे से 5, सितंबर टीचर्स डे के दिन 2 अज्ञात आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। दरहसल गुरुवार को सेक्टर-1 पंत स्टेडियम से प्रैक्टिस कर लौट रहा था। इसी दौरान कुरूद से कंचादूर जाने वाले मार्ग दो लोगों ने उसका रास्ता रोक कर उसका मोबाइल और साइकिल छीन के भाग गए। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने युवराज महिलांगे उम्र 30 साल निवासी सुपेला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, संतोष बघेल उम्र 42 साल साकिन कचान्दुर वार्ड 20 क्रेसर पारा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 05.09.2024 को भी प्रार्थी का लड़का कुणाल बघेल अपनी डोलवेन रेंजर सायकल में वॉलीबॉल खेलने के लिए पंत स्टेडियम भिलाई गया था, भिलाई से वापस आते समय रात्रि करीब 09.30 बजे कुरूद से कंचादूर जाने वाले मार्ग में स्थित नाला के पास एक अज्ञात मोटर सायकल चालक सामने से आया और पीड़ित के पीछे-पीछे आने लगा, उसी समय स्थित नाला मोड़ में 02 लड़के दाहिने तरफ से अचानक निकले और पीड़ित के सामने आकर सायकल को रोक दिये, और सायकल के चक्का को डण्डा से मारते हुए पीड़ित के पास में रखा ओप्पो कंपनी का मोबाईल कीमती करीब 7000/- रू और डोलवेन रेंजर सायकल कीमती करीब 10,000/- रू कुल कीमत लगभग 17,000 रू का सामान पीड़िता से लूट कर फरार हो गये।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया तथा लूट की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक के द्वारा हुई लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने व उसके ऊपर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया था इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल, जामुल थाना प्रभारी इंचार्ज उप निरीक्षक सौमित्री भोई, सहा उप निरीक्षक अजय सिंह एवं जामुल पेट्रोलिंग की संयुक्त टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश हेतु टीम रवाना किया गया।

पुलिस को दिनांक 07.09.2024 को जरिये मुखबीर सूचना उक्त अज्ञात आरोपी के हुलिया से मिलता जुलता एक व्यक्ति मिलने पर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना नाम युवराज महिलांगे बताया जो उक्त घटना कारित करना स्वीकार करने पर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो अपने कथन में बताया कि लूटी हुई वाहन को कंचादूर झाड़ी में छुपा दिये व मोबाईल फोन को अपने पास रखना स्वीकार किया तथा लूट किये सायकल को बरामद किया गया। आरोपी का जामा तालाशी लेने पर 03 नग मोबाईल फोन एवं 40 हजार रूपये नगद मिला, जिसे जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया। आरोपी द्वारा जुर्म घटित करना पाये जाने पर आरोपी को दिनांक 07.09.2024 को 17.05 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में जामुल थाना के सउनि अजय सिंह, आरक्षक 1732 तीरिथ बंजारे, आर.1747 गंभीर जाट, आर.1359 चेतमान गुरूंग आर. 1702 अरविंद यादव, आर 1314 रत्नेश शुक्ला तथा आर. 1611 सुनील ठाकुर की भूमिका सराहनीय रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...