छत्तीसगढ़ के लिए खुशखबरी : दुर्ग से विशाखापट्नम के लिए शुरू होने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस, PM मोदी इस दिन दिखाएंगे हरी झंडी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खुशखबरी है। यहां एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा मिलने जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर से देश के अलग-अलग राज्यों के लिए 10 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं. इसमें दुर्ग से विशाखापट्नम के बीच वंदे भारत ट्रेन भी शामिल है.

बता दें कि अभी तक दुर्ग-विशाखापट्‌टनम् वाल्टेयर एक्सप्रेस ही एक ट्रेन थी, जो सीधे विशाखापट्टनम जाती थी. वहीं, वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने के बाद अब लोगों को दुर्ग से विशाखापट्टनम के लिए एक और नई ट्रेन मिल जाएगी.

इन रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी ट्रेन

वंदे भारत ट्रेन दुर्ग से रायपुर रेलवे स्टेशन, लखोली, महासमुंद, खरियार-रोड, कांटा-भांजी, टिटलागढ़, सिंगापुर-रोड, रायगड़ा, पार्वतीपुरम् और विजयानगरम रेलवे स्टेशन पर रुकते हुए विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...