48 लोगों की मौत: फ्यूल टैंकर में हुआ ब्लास्ट… बीच सड़क पर आग का गोला बना ऑयल टैंकर… 48 की चले गई जान, कई मवेशी भी जले

48 लोगों की मौत

डेस्क। अफ्रीकी देश नाइजीरिया में बड़ा हादसा हुआ है। नाइजीरिया में एक फ्यूल टैंकर में ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद उसमे भीषण आग लग गई। इस घटना में 48 लोगों की मौत हो गई। राज्य की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि रविवार को नॉर्थ सेंट्रल नाइजीरिया में एक वाहन के साथ टक्कर के बाद एक फ्यूल टैंकर में विस्फोट हो गया और इसमें करीब 48 लोग मारे गए। देश की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि फ्यूल टैंकर यात्रियों और मवेशियों को ले जा रहे ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना के बाद रास्ते में कई अन्य गाड़ियां भी फंस गईं।

फ्यूल टैंकर ब्लास्ट में 48 की मौत
एजेंसी के प्रवक्ता हुसैनी इब्राहिम ने मरने वालों की संख्या 48 बताई है और अधिकारी अभी भी घटना स्थल को साफ़ करने की कोशिश कर रहे हैं। नाइजीरिया की सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी एनएनपीसी लिमिटेड ने पिछले हफ्ते गैसोलीन की कीमत में कम से कम 39% की बढ़ोतरी की, जो एक साल से अधिक समय में दूसरी बड़ी वृद्धि है। देश के प्रमुख शहरों और कस्बों में वाहन चालकों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है।

नाइजीरिया में ट्रक दुर्घटनाएं आम
नाइजर राज्य के गवर्नर मोहम्मद बागो ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र के निवासियों को शांत रहना चाहिए। उन्होंने लोगों से हमेशा सतर्क रहने और जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए सड़क यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहा।

माल परिवहन के लिए एक कुशल रेलवे प्रणाली न होने के कारण अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश नाइजीरिया की अधिकांश प्रमुख सड़कों पर ट्रक दुर्घटनाएं आम हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...