बाढ़ की स्थिति से निपटने दुर्ग प्रशासन अलर्ट मोड पर: शिवनाथ नदी में 2 लाख 4 हजार 346 क्यूसेक जल प्रवाह, 10 फ़ीट ऊपर पहुंचा जलस्तर

दुर्ग। विगत 9 सितम्बर की रात से हो रही अत्यधिक वर्षा के कारण मांेंगरा से 1 लाख 13 हजार 878 क्यूसेक, खट्टोला से 20 हजार 208 क्यूसेक, घुमरिया से 26 हजार 260 क्यूसेक और सूखा नाला से 44 हजार क्यूसेक जल छोड़ा गया है। इन सभी स्थानों से आने वाला जल प्रवाह शिवनाथ नदी में मिल रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप महमरा एनीकट का जलस्तर 10 फीट तक ऊपर पहुंच चुका है, रात तक शिवनाथ नदी के जल स्तर में और वृद्धि होगी।

उक्त जानकारी देते हुए शिवनाथ जलसंसाधन मण्डल दुर्ग के अधीक्षण अभियंता एस.के. पाण्डेय ने बताया कि कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार नदी किनारे गांव में मुनादी करा दी गई है और ग्रामवासी को भी नदी के किनारे नहीं जाने हेतु कहा गया है। जल प्रवाह को ध्यान में रखते हुए जल संसाधन विभाग ने सभी संबंधित विभागों से उचित कदम उठाने का अनुरोध किया है। विभाग द्वारा जल प्रबंधन एवं सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय पहले से सुनिश्चित कर लिये गये हैं ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके। वर्तमान में शिवनाथ नदी से कुल जल प्रवाह 2 लाख 4 हजार 346 क्यूसेक हो रहा है। अत्यधिक वर्षा के कारण तांदुला नहर से खरीफ सिंचाई हेतु दी जा रही जल प्रदाय को बंद कर दिया गया है। वर्तमान में जल भराव की स्थिति तांदुला जलाशय 83.49 प्रतिशत, गोंदली जलाशय 60.27 प्रतिशत, खरखरा जलाशय 104.38 प्रतिशत, खपरी जलाशय 75.19 प्रतिशत और मरोदा टैंक 41.58 प्रतिशत है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...