दुर्ग शहर में दुरुस्त होगी बिजली व्यवस्था: MLA गजेंद्र ने अपनी निधि से 20 लाख की स्वीकृति दी, आम नागरिकों को रात में भी नहीं होगी परेशानी

दुर्ग। दुर्ग शहर के सभी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने विधायक गजेंद्र यादव ने पहल की है। निगम क्षेत्र के सभी वार्डो में पर्याप्त रौशनी के लिए त्यौहारी सीजन को देखते सभी बिजली खम्बे पर लाइट्स लगाने विधायक निधि से 20 लाख रु जारी किया गया है। वहीं नये बसाहट वाले क्षेत्र में लाइन विस्तार करने के साथ ही शहर प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने बिजली विभाग के अधिकारियो को पत्र लिखे है, ताकि रात्रि में आने जाने में नागरिकों को परेशानी न हो। दुर्ग जिला मुख्यालय होने की वजह से जिलेभर लोगों का देर रात आवागमन लगा रहता है।

विधायक गजेंद्र ने अपने विधायक निधि से दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट्स की समस्या को देखते हुए सभी बिजली पोल पर नये लाइट्स एवं एलईडी तथा संबंधित उपकरण क्रय हेतु रु 20 लाख की स्वीकृति दी गई है। विधायक गजेंद्र यादव ने कहा की गणेश उत्सव के साथ ही त्यौहार का सीजन शुरू हो गया है। नागरिक परिवार सहित देर रात तक पंडालो में विराजे गणपति महाराज एवं नवरात्रि में माँ दुर्गा की प्रतिमा व झांकी देखने घूमने जाते है ऐसे में शहर के सभी क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने अधिकारियो को निर्देशित किया गया है। इसके अलावा दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बहुत से ऐसे बस्ती एवं कालोनी निर्मित हुए हैं जहां अभी तक पोल व लाईन विस्तार नहीं लगने से विद्युत व्यवस्था के सुचारु संचालन में व्यवहारिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा जिसके कारण जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र वासियों द्वारा विद्युत पोल सह लाईन विस्तार किया जाने की मांग किया गया है जो बहुत ही आवश्यक है। कालोनी एवं अन्य क्षेत्रों में शीघ्र ही स्थल निरीक्षण करते हुए पोल सह लाईन विस्तार कार्य किए जाने हेतु समुचित कार्यवाही करने कहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...