Bhilai निगम का एक्शन: NH से लगे Hyundai शोरूम और स्टील ट्रेडर्स के अतिक्रमण कर चला बुलडोजर… पार्किंग की जगह बना था पाथवे, निगम ने दी चेतवानी

भिलाई। भिलाई निगम ने नेशनल हाईवे से लगे शोरूम और स्टील ट्रेडर्स दुकानों में अतिक्रमण पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की है। निगम से मिली जानकारी के अनुसार, मदर टेरेसा नगर में जोन कार्यालय के समीप स्थित हुंडई शोरूम पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। आबंटित क्षेत्र पर निर्माण कर लेने के अतिरिक्त रोड के जगह पर अतिक्रमण कर गाड़ियो की पार्किंग की जा रही थी। रोड से शोरूम तक जाने के लिए लंबा-चौड़ा पाथवे बना लिया गया था। उसे जोन के राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम ने अपनी तोड़फोड़ दस्ता के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को खाली करवाये। संबंधित को चेतावनी दी गई उपरोक्त स्थल पर अन्य कोई अतिरिक्त पाथवे नहीं बनाया जायेगा। यह शासन की सड़क है, इसे सड़क ही रहने दिया जाये।

इसी तारतम्य मे अरिहंत स्टील के द्वारा 20 फिट से अधिक का विज्ञापन बोर्ड रोड पर लगाया गया था, उसे भी हटाया गया। सनद रहे कि संस्थाओ द्वारा शोरूम या दुकान बनाते समय अपने पुरे आबंटित जमीन पर निर्माण कर लिया जाता है। बाद में चोरी छिपे शासकीय सड़क पर अवैध कब्जा करके पार्किग स्थल बना दिया जाता है। जिसके कारण आवागमन में बाधा पहुचती है और दुर्घटनाओ की संभावना बनी रहती है। यह सब देखते हुए आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। अतिक्रमण हटाने कार्यवाही के ही तारतम्य में बैकुण्ठधाम में भी किये जा रहे अवैध अतिक्रमण को रोका गया।

कार्यवाही के दौरान नगर निगम भिलाई के तोड़फोड़ दस्ता प्रभारी हरिओम गुप्ता, दिनेश बेलचंदन, कन्हैया यादव, मंगल जांगड़े, राजेन सिंह, विष्णु सोनी, गौरकरण कुर्रे, खेमराज आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...

शिवभक्ति और आस्था का अटूट संकल्प: विधायक भावना बोहरा...

पंडरिया। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना के साथ 10 अगस्त से...

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...