राईस मिल के खिलाफ दुर्ग जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: गोयल एग्रो फुड की स्टाक जब्त… कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच, फिर कार्रवाई; जानिए वजह

दुर्ग। दुर्ग जिला प्रशासन द्वारा दुर्ग के खेदामारा स्थित गोयल एग्रो फुड का स्टाक जब्त किया गया है। , प्रकरण पर कार्रवाई कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार खाद्य विभाग एवं मार्कफेड के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से खेदामारा स्थित राईस मिल गोयल एग्रो फूड की जांच की गई। खाद्य नियंत्रक से मिली जानकारी अनुसार राईस मिलर द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान की कस्टम मिलिंग हेतु कलेक्टर (खाद्य शाखा) से अनुमति प्राप्त कर मार्केटिंग फेडरेशन से अनुबंध किया गया। साथ ही 390 मेट्रिक टन धान का उठाव भी किया गया किन्तु कस्टम मिलिंग कर जमा योग्य चांवल 264 मेट्रिक टन भारतीय खाद्य निगम में अब तक जमा नहीं किया गया है। मिल के स्टाक के भौतिक सत्यापन करने पर 10066 कट्टे धान वजन 4026.40 क्विंटल पाया गया। राईस मिलर द्वारा धान एवं चावल के स्टाक संबंधी अभिलेख न रखना एवं अनुबंध शर्तों के अनुसार कस्टम मिलिंग चावल जमा नहीं करने के कारण आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 के अंतर्गत बने छ.ग. कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 का उल्लंघन पाये जाने पर राईस मिल में संग्रहित धान का स्टाक जब्त किया गया हैै। उक्त प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसी प्रकार कस्टम मिलिंग संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य मिलर्स पर भी आगे कार्यवाही जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

सीएम साय ने रमन सिंह से की मुलाकात, कहा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके रायपुर स्थित निवास पर आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर दोनों...

41 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया, 599 सरकारी...

मोहला। शिक्षा विभाग की जमीनी हकीकत की पड़ताल के लिए शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के दो दिवसीय प्रवास के बीच सरकारी...