छत्तीसगढ़ में टायर फटने से एक और हादसा: गैराज में काम करने के दौरान फटा ट्रक का टायर… कर्मचारी के उड़े चीथड़े… कपड़े से समेटने पड़े शव के टुकड़े

रायपुर। कुछ दिन पहले रायपुर जिले में एक व्हीकल वर्कशॉप में बुलडोजर के टायर में हवा भरते समय फटने से दो लोगों की मौत हो गई थी। रायपुर के सिलतारा औद्योगिक क्षेत्र में हुई यह घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। वहीं अंबिकापुर में टायर फटने से एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। अब अंबिकापुर के एक गैराज में ट्रक का टायर फटा है। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि कर्मचारी के शव के चीथड़े उड़ गए। उसके शव के टुकड़ों को कपड़े से समेटना पड़ा। मारा गया युवक झारखंड का रहने वाला था। हादसा सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, शहर के नमनाकला में रिंग रोड पर एक बॉडी गैराज है। इसी में झारखंड के गढ़वा निवासी मुन्ना चंद्रवंशी करीब 15 साल से काम कर रहा था। रविवार दोपहर गैराज में खड़े एक ट्रक का टायर तेज धमाके के साथ फट गया। शोर सुनकर अन्य कर्मचारी और लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो मुन्ना का शव टुकड़ों में बिखरा पड़ा था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि विस्फोट से ‎कर्मचारी मुन्ना चंद्रवंशी को तेज‎ झटका लगा। यह झटका इतनी तेज था कि मुन्ना हवा में उड़ता हुआ पास खड़े दूसरे ट्रक से टकराया। उसके शव के चीथड़े उड़ चुके थे। सीने और‎ पेट का हिस्सा पूरी तरह बाहर‎ निकल कर पड़ा था। हाथ, पैर भी फट‎ गए थे। हालात ऐसे थे कि मुन्ना के शव को पुलिसकर्मियों ने कपड़े की मदद से समेटा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ज्यादा हवा और गर्मी के चलते प्रेशर से टायर फटने की आशंका
पुलिस का कहना है कि हादसा काफी गंभीर था। इसके चलते मुन्ना की मौके पर ही मौत हो गई। उसके शरीर में कई‎ जगह चोट आई थी। टायर कैसे‎ फटा अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया‎ है। आशंका है कि टायर में हवा ज्यादा होगी या भरने के दौरान प्रेशर बढ़ गया होगा। यही प्रेशर गर्मी के चलते विस्फोट हो गया। फिलहाल हादसा कैसे हुआ है, यह किसी को भी नहीं पता है। पुलिस जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...