CEO की छुट्टी: CM भूपेश बघेल का बड़ा एक्शन, 10 फीसदी कमीशन की शिकायत पर जिला पंचायत सीईओ की हुई छुट्टी, आदेश जारी

सूरजपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर है। सूरजपुर दौरे में कल ग्रामीणों ने जिला पंचायत सीईओ के 10 फीसदी कमीशन लेने की शिकायत की थी। जिसके बाद राज्य सरकार ने सूरजपुर के जिला पंचायत सीईओ राहुल देव को हटा दिया है। 2016 बैच के आईएएस अफसर राहुल देव को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। राहुल देव को जांजगीर का अपर कलेक्टर बनाया गया है।

वहीं लीना कोसम सूरजपुर की नई सीईओ होगी। मुख्यमंत्री टेक आफ होते ही ट्रांसफर का आदेश जारी हो गया है। आपको बता दें कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को जिला पंचायत में भ्रष्टाचार और 10 प्रतिशत कमीशन की शिकायत मिली थी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान जांच के बाद कार्रवाई की बात कही थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...