MLA रिकेश सेन का आह्वान… पितृ पक्ष शुरू होने के पूर्व सभी गणेश उत्सव समितियों से विसर्जन करने विधायक ने किया आग्रह

भिलाई। दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने विधानसभा की सभी गणेश उत्सव समितियों से आग्रह किया है कि वो अनंत चतुर्दशी तक भगवान गणेशजी की प्रतिमा विसर्जन अवश्य कर लें। विधायक सेन ने कहा कि पितृ पक्ष के दौरान घर-घर में मृत आत्माओं की शांति पूजा की जाती है इसलिए पितृ पक्ष में भगवान की प्रतिमा का विसर्जन नहीं करना चाहिए। गणेश स्थापना के 11वें दिन अनंत चतुर्दशी को प्रतिमाओं का विसर्जन करना शास्त्र सम्मत है, क्योंकि पूर्णिमा से पितृ पक्ष शुरू होता है जो अमावस्या तक चलता है। शास्त्रीय मान्यता के अनुसार पितृ पक्ष के 16 दिन तक मृत आत्माओं यानि पितरों को पूजने का विधान है, इसलिए इस दौरान भगवान की प्रतिमा विसर्जित नहीं करनी चाहिए। वैशाली नगर विधानसभा में सैकड़ों बड़ी छोटी गणेशोत्सव समितियों ने भगवान गणेशजी की प्रतिमा स्थापित की है, सभी जगह बेहतर व्यवस्था अनुरूप अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन भी हो रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी गणेश उत्सव समितियां हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुरूप शास्त्र सम्मत ढंग से गणेशजी विसर्जन के आयोजन को भी निश्चित समय अनुरूप शासन प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए पितृ पक्ष से पूर्व पूरा करेंगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...

शिवभक्ति और आस्था का अटूट संकल्प: विधायक भावना बोहरा...

पंडरिया। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना के साथ 10 अगस्त से...

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...