भिलाई में 3 दोस्तों ने मिलकर की युवक की हत्या: मोबाइल लेने गया था मृतक, शराब पार्टी का ऑफर एक्सेप्ट करना पड़ गया महंगा, कीमत जान से चुकानी पड़ी… हत्यारों ने पत्थर से कुचला सिर, नाले में गिरा एक आरोपी

भिलाई। भिलाई में 3 दोस्तों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी है। मामला रविवार का है। आरोपियों ने वारदात को भिलाई-3 थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में BEC कंपनी के पीछे स्थित खाली मैदान में अनजान दिया है। पुलिस को दलदली जगह एक युवक की लाश मिली थी। जिसे 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दरहसल आरोपियों ने पत्थर से मृतक का सिर कुचलकर उसकी निर्मम हत्या की है। मृतक की पहचान नारधा निवासी नरेंद्र गायकवाड के रूप में हुई है।

पुलिस को मौके पर अत्यधिक खून पड़ा हुआ मिला। पास में एक पत्थर मिला जिसमें भी खून पाया गया। उक्त मृतक की पहचान के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपी युवक को शराब पिलाने लेकर गए थे, जहां उन्होंने उससे जमकर मारपीट की। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के पास पैसे थे जब आरोपियों ने पैसे मांगे तो उसने मना कर दिया तब आरोपियों ने मृतक पर हमला कर दिया। भागते वक्त आरोपी दलदली नाले में गिर कर अचेत हो गया और पकड़ा गया। पुलिस अन्य दो आरोपी की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि, मृतक अपने दो दोस्तों आयुष और निकेश के साथ मोबाइल लेने गया था।

वहां उसे ढौर निवासी जितेंद्र वर्मा मिला। जितेंद्र के साथ 2 अन्य लड़के भी थे। जितेंद्र ने नरेंद्र को शराब पार्टी करने का ऑफर दिया। इसके बाद नरेंद्र जान पहचान के जितेंद्र और 2 अन्य लड़कों के साथ शराब पीने चला गया। इस दौरान आरोपी जितेंद्र अपने साथ नरेंद्र को BEC कंपनी के पीछे खाली मैदान पर ले आया। वहां सुनसान जगह पर सभी ने बैठकर शराब पी। इसके बाद आरोपी जितेंद्र अपने साथियों के साथ नरेंद्र को पीटना शुरू कर दिया। मृतक के दोस्त आयुष और निकेश भी साथ गए थे। इनको भी आरोपियों ने जमकर पीटा।

सिटी ASP सुखनंदन राठौर ने बताया कि मृतक के दोस्त आयुष और निकेश ​​​​​ने जानकारी दी थी। डायल 112 मौके पर पहुंची तो युवक खून से लथपथ मिला। इस वक्त वह बेहोशी की हालत में था। सुपेला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। युवक के सिर को पत्थर से कुचला गया है। ज्यादा खून बहने से उसकी जान गई है। पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी नशे की हालत में भाग रहा था, लेकिन आरोपी जितेंद्र दलदली नाले में गिर गया। इस दौरान वह नाले में ही फंस गया और बेहोश हो गया। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल पहुंचाया। वहीं उसके साथियों की तलाश जारी है। पूछताछ के बाद मामले का खुलासा होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...